विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2020

भारती सिंह की गिरफ्तारी पर यूजर्स ने शेयर किए मीम्स, तो एक्टर का यूं फूटा गुस्सा...देखें Tweet

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) की गिरफ्तारी पर बन रहे मीम्स पर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने नाराजगी जताई है.

भारती सिंह की गिरफ्तारी पर यूजर्स ने शेयर किए मीम्स, तो एक्टर का यूं फूटा गुस्सा...देखें Tweet
भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa)
नई दिल्ली:

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) के बाद उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) को भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है. हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एनसीबी ने करीब 15 घंटों के पूछताछ के बाद हर्ष को अरेस्ट किया. शनिवार को एनसीबी की पूछताछ में भारती सिंह और उनके पति हर्ष ने गांजा लेने की बात स्वीकारी थी. एनसीबी को भारती सिंह के घर से छापेमारी के दौरान 86.5 ग्राम गांजा भी मिला था. भारती सिंह की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया पर कई मीम वायरल हो रहे हैं. इस पर मशहूर टीवी एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) का गुस्सा फूट पड़ा है.

सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद मौलाना मुफ्ती अनस से किया निकाह, Video में केक काटती आईं नजर

भारती सिंह (Bharti Singh) की गिरफ्तारी पर वायरल हो रहे मीम को लेकर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने ट्वीट किया: "एनसीबी को उनका काम करने दो और कुछ शर्म करो. किसी के हुनर के बारे में ऐसी बातें मत करो. वो यहां तक अपनी कड़ी मेहनत, हुनर और भगवान के आशीर्वाद से पहुंचे हैं." करणवीर बोहरा ने ट्वीट के साथ ही एक मीम भी शेयर किया है. करणवीर बोहरा के इस ट्वीट पर यूजर्स के खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं

जायरा वसीम ने लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट, बोलीं- जीवन की नई शुरुआत की कोशिश में हूं, मेरी फोटोज हटा दें...

बता दें कि एनसीबी (NCB) शनिवार सुबह कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) के घर और कार्यालय में छापेमारी के बाद उन्हें और उनके पति को पूछताछ के लिए एनसीबी के कार्यालय ले गई थी. शनिवार देर शाम को भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि, भारती के पति हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) से उस वक्त पूछताछ चल रही थी. कहा जा रहा था कि उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. अब 15 घंटे की पूछताछ के बाद हर्ष को भी अरेस्ट कर लिया गया है. बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन (Bollywood Drugs Connection) में एनसीबी की यह बड़ी कार्रवाई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karanvir Bohra, Karanvir Bohra Tweet, Bharti Singh, Bharti Singh Arrested, Comedian Bharti Singh, Bharti Singh And Harsh Limbachiyaa, Bharti Singh Memes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com