विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2020

बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट Aashka Goradia ने पति के साथ पूल में यूं किया Yoga, वायरल हुआ Video

आशका गोराडिया (Aashka Goradia) का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह अपने पति ब्रेंट गोबल (Brent Goble) के साथ पूल में योग करती दिखाई दे रही हैं.

बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट Aashka Goradia ने पति के साथ पूल में यूं किया Yoga, वायरल हुआ Video
आशका गोराडिया (Aashka Goradia) ने पति के साथ पूल में किया योग
  • आशका गोराडिया ने पति के साथ पूल में किया योग
  • एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
  • आशका के वीडियो ने खींचा फैंस का ध्यान
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं आशका गोराडिया (Aashka Goradia) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. आशका गोराडिया फिटनेस के मामले में भी हमेशा आगे रहती हैं और अपने योग वीडियो भी शेयर करती हैं. लेकिन इससे इतर आशका गोराडिया का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह अपने पति ब्रेंट गोबल (Brent Goble) के साथ पूल में योग करती दिखाई दे रही हैं. खास यह है कि वीडियो में खुद आशका गोराडिया भी पति को गोद में उठाए नजर आ रही हैं. 

आशका गोराडिया (Aashka Goradia) का यह वीडियो भले ही कुछ दिन पुराना हो, लेकिन यह फैंस का खूब ध्यान खींच रहा है. साथ ही लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. बिग बॉस कंटेस्टेंट के इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा हुए इस वीडियो को अब तक 91 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'आखिरी शॉट सबसे बेस्ट था और मेरा पसंदीदा भी है. ब्रेंट गोबल (Brent Goble) आप क्या सोचते हैं, क्या आप मुझे याद कर रहे हैं?" इस वीडियो पर आशका के पति ने भी कमेंट किया और लिखा, 'हमारा बेस्ट मूव, जो आखिरी शॉट था.'


बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आशका गोराडिया (Aashka Goradia) ने अपने पति के साथ यूं वीडियो साझा किया हो. इससे पहले भी एक्ट्रेस ब्रेंट गोबल (Brent Goble) के साथ कई योग वीडियो भी शेयर कर चुकी हैं. इसके अलावा आशका अकसर डांस वीडियो और फोटो भी साझा करती हैं. एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो वह 'कुसुम', लागी तुझसे लगन, 'बालवीर' और रिएलिटी शो 'बिग बॉस 6 (Bigg Boss 6)' में भी नजर आ चुकी हैं. इससे इतर आशका ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ 3 दिसंबर 2017 में शादी की थी. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो आशका आखिरी बार स्टार प्लस के सीरियल 'डायन' में नजर आईं थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aashka Goradia, Aashka Goradia Video, Aashka Goradia With Husband, Aashka Goradia Photoshoot In Pool, Aashka Goradia Photoshoot With Husband In Pool
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com