विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2026

'आशिकी' गर्ल अनु अग्रवाल का पोस्ट वायरल, बोलीं- 'वैलेंटाइन्स डे पर प्यार मनाया जाता था, महाशिवरात्रि ने इसे खत्म कर दिया'

90 के दशक में आशिकी फिल्म से रातोंरात स्टार बनीं अनु अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर फैंस को वैलेंटाइन डे और महाशिवरात्रि की बधाई दी है. 

'आशिकी' गर्ल अनु अग्रवाल का पोस्ट वायरल, बोलीं- 'वैलेंटाइन्स डे पर प्यार मनाया जाता था, महाशिवरात्रि ने इसे खत्म कर दिया'
आशिकी एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने शेयर किया पोस्ट
नई दिल्ली:

आशिकी फिल्म से मशहूर हुईं एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने वैलेंटाइन डे के 3 दिन बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने महाशिवरात्रि का महत्व अपने तरीके से बताया. वहीं उन्होंने फैंस को हैप्पी वैलेंटाइन्स डे विश किया. इंस्टाग्राम पर अपनी सेल्फी के साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, वैलेंटाइन डे प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए मनाया जाता है. महाशिवरात्रि इसे खत्म कर देता है. इस पोस्ट को देख फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

अनु अग्रवाल ने वैलेंटाइन डे पर लिखा पोस्ट

आगे एक्ट्रेस ने लिखा, जब भक्ति जल जाती है और अहंकार शांत हो जाता है, तो क्या बचता है? मौजूदगी.  मेडिटेशन कोई भागने का रास्ता नहीं है. यह मेंटेनेंस है. जैसे अपने अंदर के सॉफ्टवेयर को अपडेट करना. ड्रामा डिलीट करो, अवेयरनेस रखो. प्यार कोई इंसान नहीं है. यह एक स्टेट है, जिसे तुम अपने साथ रखते हो. शांत. अलर्ट. बेफिक्र. शिव सिखाते हैं, जो झूठ है उसे खत्म करो. शक्ति फुसफुसाती है. सच से बनाओ. मैं ग्लो नहीं कर रही हूं. मैं ग्राउंडेड हूं. वापस लेकिन एक गहरी जगह पर.

ये भी पढ़ें- सलमान खान की राह पर भतीजे अरहान खान, बोले- 'वैलेंटाइन डे से मेरा क्या लेना देना', मम्मी मलाइका अरोड़ा ने दिया रिएक्शन

90 के दशक में मशहूर हुईं आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल

90 के दशक में रातोंरात मशहूर हुईं एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने हाल ही में आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में करियर और लाइफ पर बात की. उनसे जब पूछा गया कि वह महेश भट्ट और इंडस्ट्री के पुराने दोस्तों से जुड़ी हुई हैं तो उन्होंने कहा, हां सभी वहीं हैं. जैसा कि मैंने कहा, पुराने दोस्त एक फोन कॉल दूर हैं. वहीं न्यू ऑर्क फोटो पर मिली आलोचना पर एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया. 

कॉन्ट्रोवर्सी पर बोलीं अनु अग्रवाल

एक्ट्रेस ने कहा, हम कॉन्ट्रोवर्सी के इतने खिलाफ क्यों हैं. कॉन्ट्रोवर्सी हमारी जिंदगी का हिस्सा है. तो जैसे कि तारीफें, वैसे ही कॉन्ट्रोवर्सी भी किसी की लाइफ का हिस्सा है. कोई बात नहीं ठीक है, हर किसी को अपने सोचने का हक है और बेशक कभी-कभी ऐसा होता है कि जब आप बहुत जल्दी सफल होने लगते हैं, तो लोग आपसे जलने लगते हैं, इसलिए लोग आपको नीचे गिराने के लिए कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी करते हैं. अगर आप बुद्ध की कहानी पढ़ें, तो उनके साथ ऐसा बहुत होता था. जब वह बुद्ध बने, तो लोग उन पर कई तरह के इल्जाम लगाते थे.  

ये भी पढ़ें- काजोल की बहन का 'वेलेंटाइन डे' पर छलका दर्द, तनीषा मुखर्जी ने पुराने प्यार को याद कर लिखा- तुम्हारे बिना...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aashiqui, Aashiqui Actress, Anu Aggarwal, Anu Aggarwal Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com