1993 में सीरियल अंताक्षरी आते ही छा गई था. ये शो जी टीवी पर आता था. जिसे देखने के लिए लोग अपना काम छोड़कर बैठ जाते थे. इस शो को अन्नू कपूर और दुर्गा जसराज होस्ट करते थे. अंताक्षरी का सिक्का हर जगह चलता था. दुर्गा जसराज को असली पहचान इसी टीवी शो से मिली थी. आज भी शो के कोई वीडियो सोशल मीडिया पर आता है तो वो वायरल हो जाता है. अंताक्षरी का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है. जिसे देखकर लोगों को पुराने दिन याद आ गए हैं.
वीडियो हुआ वायरल
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
अंताक्षरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें शो के छोटे-छोटे क्लिप और गाना सुनाई दे रहा है. शो में आम लोगों के साथ सेलेब्स भी आते थे. इस शो से लोगों को गाने भी खूब याद हो जाते थे. तभी इस वीडियो को देखने के बाद पुराने दिनों को याद करते हुए कमेंट कर रहे हैं. उस जमाने को याद करके लोग बहुत खुश हो रहे हैं.
फैंस को याद आए पुराने दिन
अंताक्षरी के इस वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- वो जमाना करे दीवाना. वहीं दूसरे ने लिखा-ज़ी टीवी युग की बचपन की यादें. एक ने लिखा- बचपन की यादें. फैन ने लिखा- मेरे बचपन का फेवरेट शो.
अंताक्षरी को होस्ट करते हुए कई बार अन्नू कपूर अपनी आवाज से महफिल को सजा दिया करते थे. इस शो की शुरुआत 1993 में हुई थी और इसका आखिरी एपिसोड 2007 में आया था. इतने सालों तक अंताक्षरी ने लोगों का एंटरटेनमेंट किया है. अन्नू कपूर कई बार इवेंट्स में अंताक्षरी के बारे में बात कर चुके हैं. लोग उन्हें आज भी इस शो से याद करते हैं. जब भी अंताक्षरी की बात आती है तो सबसे पहले लोगों के दिमाग में अन्नू कपूर का ही नाम आता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं