राजस्‍थान में 49 ASP का ट्रांसफर, देखें पूरी ल‍िस्‍ट क‍िसकी कहां हुई पोस्‍ट‍िंग 

ASP Transfer: राजस्‍थान में 49 पुल‍िस अध‍िकारियों का फेरबदल हुआ है. जयपुर और जोधपुर कम‍िश्‍नरेट से भी कुछ तबादले हुए हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फाइल फोटो.

Rajasthan ASP Transfer: राजस्‍थान में 49 अत‍िर‍िक्‍त पुल‍िस अधीक्षक (ASP) के ट्रांसफर हुए हैं. जयपुर कम‍िश्‍नरेट के अंदर 6 एड‍िशनल डीसीपी स्‍तर के अध‍िकार‍ियों को नई जिम्‍मेदारी म‍िली है. गुरुवार देर रात पुलिस मुख्‍यालय से ट्रांसफर ल‍िस्‍ट जारी हुई है. कई महत्वपूर्ण जिलों और अपराध अनुसंधान शाखाओं के कमान अधिकारी रातों-रात बदल दिए गए हैं. 

ASP समीर को नई जिम्मेदारी 

एडिशनल SP समीर दुबे को मुख्यमंत्री सतर्कता में लगाया गया है. वह पहले जयपुर में ट्रैफ‍िक में थे. काफी अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं, अब उनको ये महत्वपूर्ण ज‍िम्मेदारी दी गई है. जयपुर ग्रामीण से रजनीश पूनिया को एडिशनल DCP वेस्ट लगाया गया है, रजनीश पूनिया काफी अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं. वेस्ट में अपराध नियंत्रण के लिए उन्हें लगाया गया है.

rajkaj_1783622192287 by upendrasingh.9876

नीरज जयपुर ग्रामीया के नए ASP

नीरज पाठक  एडिशनल DCP नॉर्थ को एडिशनल SP जयपुर ग्रामीण लगाया गया है उन्होंने एडिशनल डीसीपी नार्थ रहते हुए कई मुख्य वारदातों का खुलासा किया है. आलोक सिंगल को एडिशनल DCP नॉर्थ लगाया गया है, उन्होंने जयपुर के साउथ और ईस्ट में सेवाएं दी है, उन्हें जयपुर का अच्छा खासा अनुभव है. लॉ एंड ऑर्डर और अपराध में विशेष पकड़ मानी जाती है, इसलिए उन्हें संवेदनशील इलाके में नॉर्थ में लगाया गया है.

Advertisement

मनराज मीणा को एडिशनल एसपी डीसीपी महिला अपराध अनुसंधान सेल पश्चिम, जयपुर कमिश्नरेट की जिम्मेदारी मिली है. महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के रोकथाम और त्वरित कानूनी कार्रवाई करेंगे. 

यह भी पढ़ें: बुलडोजर एक्‍शन पर भड़के व‍िधायक रविंद्र भाटी, NDTV से बोले- विधानसभा से सड़क तक लड़ेंगे लड़ाई

Advertisement
Featured Video Of The Day
आरव हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा!

Topics mentioned in this article
Rajasthan News
ASP Transfer List
Transfer News
Police Officer