विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2021

सपना चौधरी के गाने 'बन के चली मोरनी' ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, वीडियो 10 लाख के पार

सपना चौधरी ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. उनके वीडियो रिलीज होते ही छा जाते हैं. हाल ही में उनका नया गाना 'बन के चली मोरनी' रिलीज हुआ है. इस गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है.

सपना चौधरी के गाने 'बन के चली मोरनी' ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, वीडियो 10 लाख के पार
सपना चौधरी के नए गाने 'बन के चली मोरनी' ने रिलीज होते ही मचाया धमाल
  • सपना चौधरी के नए गाने ने मचाया धमाल
  • 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है ये गाना
  • देसी लुक में नजर आईं सपना
नई दिल्ली:

देसी लुक और डांस के लिए मशहूर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. फैंस उनके नए गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. अपने चाहने वालों के इंतजार को देखते हुए सपना ने फैंस के लिए एक तोहफा दिया है. जी हां, सपना चौधरी का हाल ही में नया गाना 'बन के चली मोरनी' (Banke Chale Morni) रिलीज हो चुका है. खास बात यह है कि इस वीडियो पर अभी तक 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. 

ग्लोबल स्टार बन गईं हैं सपना
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. उनके वीडियो रिलीज होते ही छा जाते हैं. हाल ही में उनका नया गाना 'बन के चली मोरनी' (Banke Chale Morni) रिलीज हुआ है. इस गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है. सपना का इस वीडियो में देसी अंदाज देखने को मिल रहा है. वहीं सपना का डांस  फैंस के दिलों को छू रहा है. बता दें कि इस गाने को मासूम शर्मा ने गाया है. जबकि गाने के बोल प्रिंस कंखेडा ने लिखे हैं.

पॉपुलर फेस हैं सपना 
इससे पहले भी सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के कई गाने रिलीज हो चुके हैं, सपना ने चटक-मटक, पायल चांदी की, चेतक, घूंघरू जैसे कई गानों से दर्शकों का दिल जीता है. बता दें कि सपना चौधरी अपना टैलेंट बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में भी दिखा चुकी हैं. इतना ही नहीं सपना बिग बॉस के घर का हिस्सा भी रह चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Song List, Banke Chale Morni, Sapna Choudhary Latest Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com