विज्ञापन
This Article is From May 06, 2022

सपना चौधरी को पति पर यूं आया प्यार, वीडियो देख फैन्स बोले- मौके पर चौका

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की वे सन सेट का फुल मजा ले रही हैं.

सपना चौधरी को पति पर यूं आया प्यार, वीडियो देख फैन्स बोले- मौके पर चौका
सपना चौधरी को पति पर यूं आया प्यार
नई दिल्ली:

सपना चौधरी अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं. उनके डांस वीडियो आते ही तहलका मचा देते हैं. सपना इतनी पॉपुलर हैं की उनके फोटो और वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं. हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की वे अपने पति वीर के साथ नजर आ रही हैं. दोनों का यह वीडियो काफी खूबसूरत है. वीडियो देख अंदाजा लगाया जा सकता है की सपना पति साथ किसी वेकेशन पर गई हैं. 

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की वे सन सेट का फुल मजा ले रही हैं. सनसेट प्वाइंट के पास सपना चौधरी के पति वीर खड़े होते हैं. वहीं सपना भी काफी रोमांटिक अंदाज में पति के गले लगते नजर आ रही हैं. फैन्स को सपना का ये रोमांटिक अंदाज बेहद पसंद आ रहा है. इस वीडियो पर सपना के फैन्स का खास रिएक्शन देख सकते हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा- क्या बता है सपना जी बहुत खूब तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा-मेड फॉर ईच अदर. 

सोर्स की माने तो सपना चौधरी ने 20 जनवरी साल 2020 में शादी की थी. बता दें की सपना चौधरी के एक बेटा है जिसने पिछली साल अक्टूबर में जन्म लिया था. बेटे के जन्म की खबर वीर ने फैंस को दी थी. बता दें की बेटे का जन्म काफी लंबे समय तक चर्चाओं में बना रहा था. क्योंकि सपना ने अपनी शादी की जानकारी अपने फैंस को नहीं दी थी. काम की बात करें तो सपना इन दिनों अपने गाने गोरी नाचे को लेकर लाइमलाइट में हैं.  

VIDEO:रणवीर सिंह का दिखा मस्‍त अंदाज, अपनी ही फिल्‍म का गाना गुनगुनाते आए नजर

लेखक के बारे में
img
दीक्षा त्रिपाठी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Viral Video, Sapna Choudhary Romantic Video, Sapna Choudhary Latest Video, Sapna Choudhary Husband, Sapna Choudhary Husband Veer Sahu, Sapna Choudhary Veer Sahu Romantic Video Viral, Sapna Choudhary Trending Video, Haryanvi Queen Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Son, Sapna Choudhary Age, Sapna Choudhary Net Worth, Sapna Choudhary Viral Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com