विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2020

Sapna Choudhary ने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर किया धमाकेदार डांस, देसी क्वीन के Video ने मचाया धमाल

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक वीडियो सबका खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह तेरी आख्या का यो काजल गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो पर डांस करते हुए उनके स्टेप और एनर्जी कमाल की लग रही है.

Sapna Choudhary ने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर किया धमाकेदार डांस, देसी क्वीन के Video ने मचाया धमाल
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने 'तेरी आंख्या का यो काजल' गाने पर किया डांस
  • सपना चौधरी ने 'तेरी आंख्या का यो काजल' गाने पर किया डांस
  • देसी क्वीन के डांस ने स्टेज पर मचाया तहलका
  • सपना चौधरी का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में सपना चौधरी ने अपने डांस से धमाल मचाकर रख दिया है. सपना चौधरी के डांस वीडियो भी अकसर सोशल मीडिया पर धूम मचाते हैं. ऐसा ही हाल, देसी क्वीन के एक और वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है. दरअसल, सपना चौधरी का एक वीडियो सबका खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह तेरी 'आंख्या का यो काजल' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो पर डांस करते हुए उनके स्टेप और एनर्जी कमाल की लग रही है.

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही लोग इसपर तारीफें करते हुए भी नहीं थक रहे हैं. ब्लू सूट में सपना चौधरी का ट्रेडिशनल लुक भी कमाल का लग रहा है. तेरी आंख्या का यो काजल गाने पर डांस करते हुए सपना चौधरी के एक्सप्रेशंस भी तारीफ के लायक हैं. बता दें कि इसके अलावा सपना के और भी कई पुराने डांस वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें हरियाणा की देसी क्वीन स्टेज पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं. 

बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थ . सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Dance, Sapna Choudhary Dance Video, Sapna Choudhary Dance On Teri Aankhya Ka Yo Kajal, Sapna Choudhary Ke Gane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com