विज्ञापन

एमी के रेड कार्पेट पर परियों सी दिखी ये एक्ट्रेस, एक की ड्रेस पर लगे थे 46 फूल

एमी के रेड कार्पेट पर एक से बढ़कर एक चेहरे देखने को मिले लेकिन कुछ ऐसे सितारे रहे जिनके लुक ने सभी का ध्यान खींचा.

Gallery View
  • लॉ रोच की स्टाइलिंग में, जेंडया प्राडा के सिल्वर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस गाउन में पीछे की तरफ लंबी ट्रेल और प्लंजिंग नेकलाइन थी. उन्होंने मिकिमोटो की ज्वेलरी और रोलेक्स घड़ी के साथ अपने लुक को पूरा किया.
  • सेलेना गोमेज ने सुनहरे रंग के खास डिजाइन वाले लुई वितों गाउन और टिफनी एंड कंपनी की ज्वेलरी पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. बिना स्ट्रैप वाले इस गाउन और उसके साथ पहनी गई डायमंड ज्वेलरी ने सभी को इम्प्रेस किया.
  • मिंट ग्रीन कलर के राल्फ लॉरेन गाउन में एली फैनिंग ने एमी अवॉर्ड्स में सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा. उन्होंने सेंटर पार्टिशन से बालों को दो पोर्शन में रखा और हल्के कर्ल्स बनाकर अपने लुक को पूरा किया.
  • निकोल किडमैन स्ट्रैपलेस शनेल गाउन और ओमेगा घड़ी पहने सबसे स्टाइलिश सेलेब्रिटीज में से एक थीं. मैथ्यू बाल्जी की डिजाइन की हुई इस खास ड्रेस में लेयर्ड रैफिया, सिल्क क्रेप और सिल्क ऑर्गेंजा से बने 46 फूल लगे थे.
  • फ्लोरेंस प्यू विविएन वेस्टवुड के डिजाइन किए गए सीक्विन से सजे कॉरसेटेड गाउन में किसी फेयरीटेल जैसी लग रही थीं. ऊपर से जोड़ा गया लाइलक ट्यूल ओवरले उनके गाउन को एक ड्रामैटिक लुक दे रहा था जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
  • जीन स्मार्ट ने मैटेलिक स्लीव्स और V-नेक वाला फ्लोर-लेंथ गाउन पहना था. उनके डायमंड, गोल्ड और पर्ल-ड्रॉप इयररिंग्स उनके लुक को और भी शानदार बना रहे थे.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com