पंत-सैमसन-ईशान के रहते क्यों पहन रहे ग्लव्स? यशस्वी को जाफर की खरी-खरी
वसीम जाफर ने युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को सुझाव दिया है. उनका मानना है कि जायसवाल को विकेटकीपिंग के बजाय बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.
- Created by:
-
अक्टूबर 10, 2026 21:42 IST
-
Published On अक्टूबर 10, 2026 21:42 IST
-
Last Updated On अक्टूबर 10, 2026 21:42 IST
-
-
पंत-सैमसन-ईशान के रहते क्यों पहन रहे ग्लव्स? यशस्वी को जाफर की खरी-खरीभारत के पूर्व सलामी बल्लेबाल और मुंबई के दिग्गज क्रिकेटर वसीम जाफर ने 24 वर्षीय यशस्वी जायसवाल के विकेटकीपिंग का अभ्यास करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है. मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने गुरुवार को बताया था कि जायसवाल बल्लेबाजी और लेग स्पिन के अलावा अतिरिक्त कौशल के तौर पर विकेटकीपिंग पर भी काम कर रहे हैं. रणजी ट्रॉफी के 2026-27 सत्र से पहले उनके विकेट के पीछे अभ्यास करने की तस्वीरें भी सामने आई थीं.
-
पंत-सैमसन-ईशान के रहते क्यों पहन रहे ग्लव्स? यशस्वी को जाफर की खरी-खरीजाफर ने अपने ‘यूट्यूब चैनल' पर कहा कि अगर किसी खिलाड़ी ने बचपन से विकेटकीपिंग नहीं की है, तो इस भूमिका को अपनाना उसके लिए काफी मुश्किल हो सकता है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सीमित ओवरों की भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए जायसवाल को विकेटकीपिंग की जरूरत क्यों महसूस हो रही है, जबकि इस भूमिका के लिए ईशान किशन, संजू सैमसन और ऋषभ पंत जैसे विकल्प मौजूद हैं.
-
पंत-सैमसन-ईशान के रहते क्यों पहन रहे ग्लव्स? यशस्वी को जाफर की खरी-खरीजाफर ने कहा, 'जब मैंने यह सुना तो मुझे खुद हैरानी हुई. अगर आपने बचपन से विकेटकीपिंग नहीं की है, तो यह बहुत मुश्किल काम है. यह काफी थकाने वाली जिम्मेदारी भी है. वह अगर विकेटकीपिंग शुरू भी कर देते हैं, तो उन्हें जगह कहां मिलेगी? किशन, सैमसन और पंत मौजूद हैं. मुझे लगता है कि वह सफेद गेंद के क्रिकेट में जगह बनाने के लिए ऐसा करना चाहते हैं.'
-
पंत-सैमसन-ईशान के रहते क्यों पहन रहे ग्लव्स? यशस्वी को जाफर की खरी-खरीरणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज जाफर का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग करना बेहद चुनौतीपूर्ण है. उनके मुताबिक, इस भूमिका के लिए जरूरी कौशल को कम समय में विकसित करना आसान नहीं है. उन्होंने अगले महीने होने वाले भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले जायसवाल को अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने की सलाह दी.
-
पंत-सैमसन-ईशान के रहते क्यों पहन रहे ग्लव्स? यशस्वी को जाफर की खरी-खरीजाफर ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग करना बहुत मुश्किल है. मुझे लगता है कि यह कुछ हद तक मजाक जैसा है, क्योंकि अगर आपने बचपन से विकेटकीपिंग नहीं की है, तो यह आसान काम नहीं है. यह ऐसा कौशल नहीं है, जिसे आप बहुत कम समय में विकसित कर सकते हैं.'
-
पंत-सैमसन-ईशान के रहते क्यों पहन रहे ग्लव्स? यशस्वी को जाफर की खरी-खरीउन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वह सीमित ओवरों की टीम में जगह पाने के लिए कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी कर रहे हैं. उन्हें रणजी ट्रॉफी और न्यूजीलैंड दौरे से पहले अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए.'
-
पंत-सैमसन-ईशान के रहते क्यों पहन रहे ग्लव्स? यशस्वी को जाफर की खरी-खरीजायसवाल रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में चंडीगढ़ के खिलाफ मुंबई के रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबले में खेलेंगे. राष्ट्रीय टीम से जुड़ी प्रतिबद्धताओं के कारण वह इसके बाद होने वाले मुंबई के अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे. बताया जा रहा है कि घरेलू सत्र से पहले मुंबई के एक अभ्यास मैच में उन्होंने करीब 10 ओवर तक विकेटकीपिंग भी की थी.