विज्ञापन

'गर्लफ्रेंड' के साथ डिनर डेट एन्जॉय करते दिखे वरुण धवन

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों आगामी फिल्म 'जुड़वां 2' के चलते खबरों में बने हुए हैं. हाल ही में 'जुड़वां 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म के प्रमोशन से वक्त निकलकर वरुण ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ क्वालिटी टाइम बिताया.

Gallery View
  • 'गर्लफ्रेंड' के साथ डिनर डेट एन्जॉय करते दिखे वरुण धवन
    बुधवार को वरुण धवन और नताशा दलाल को मुंबई स्थित एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा गया.
  • 'गर्लफ्रेंड' के साथ डिनर डेट एन्जॉय करते दिखे वरुण धवन
    वरुण और नताशा बचपन के दोस्त बताए जाते हैं. कहा तो यह भी जाता है कि दोनों एक दूसरे को हाई स्कूल की पढ़ाई के दौरान से ही डेट कर रहे हैं.
  • 'गर्लफ्रेंड' के साथ डिनर डेट एन्जॉय करते दिखे वरुण धवन
    नताशा, वरुण के बचपन का प्यार हैं और यह दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ वक्त गुजारते हैं. वरुण के अलावा उनके परिवार के साथ भी नताशा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में आ चुकी हैं.
  • 'गर्लफ्रेंड' के साथ डिनर डेट एन्जॉय करते दिखे वरुण धवन
    फोटोग्राफर्स को देख दोनों सहज दिखाई दिए और अपनी कार में जाकर बैठ गए.
  • 'गर्लफ्रेंड' के साथ डिनर डेट एन्जॉय करते दिखे वरुण धवन
    मौके पर वरुण ब्लू टी-शर्ट, डेनिम और कैप लुक में दिखे. जबकि नताशा ने ओफशोल्डर व्हाइट टॉप के साथ ब्लैक पैंट्स कैरी किए.
  • 'गर्लफ्रेंड' के साथ डिनर डेट एन्जॉय करते दिखे वरुण धवन
    वरुण धवन की 'जुड़वां 2' 29 सितम्बर को रिलीज होगी. फिल्म में वह जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे.
  • 'गर्लफ्रेंड' के साथ डिनर डेट एन्जॉय करते दिखे वरुण धवन
    'जुड़वां 2' 1997 में आई 'जुड़वा' की सीक्वल है. डेवड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण डबल रोल निभाएंगे.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com