विज्ञापन

उत्तर प्रदेश 2.0... राज्य में कैसे बढ़ रही है गांवों की रफ्तार, जानिए दिग्गजों की जुबानी

NDTV के एक विशेष कॉन्क्लेव 'उत्तर प्रदेश 2.0: गांव की रफ्तार' में बरेली के SSP अनुराग आर्या ने बताया कि कैसे कानून-व्यवस्था का असर सिर्फ अपराध पर नहीं, बल्कि आम लोगों के भरोसे, महिलाओं की सुरक्षा और ग्रामीण जीवन की शांति पर भी पड़ता है.

Gallery View
  • उत्तर प्रदेश 2.0... राज्य में कैसे बढ़ रही है गांवों की रफ्तार, जानिए दिग्गजों की जुबानी
    'उत्तर प्रदेश 2.0 गांव की रफ्तार' कॉन्कलेव में बरेली SSP वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना समेत अन्य मेहमानों ने विकास पर अपनी बात रखी.
  • उत्तर प्रदेश 2.0... राज्य में कैसे बढ़ रही है गांवों की रफ्तार, जानिए दिग्गजों की जुबानी
    डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा कि आज योगी-मोदी की सरकार में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह संभल चुकी है. उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से उत्तम प्रदेश बनाने के बाद अब उसे सर्वोत्तम प्रदेश बनाया जा रहा है.
  • उत्तर प्रदेश 2.0... राज्य में कैसे बढ़ रही है गांवों की रफ्तार, जानिए दिग्गजों की जुबानी
    डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था सुधरी है.पहले अखबार चोरी, डकैती, राहजनी, रंगदारी, महिलाओं के खिलाफ अपराध की खबरों से भरे रहते थे.लेकिन अब इन पर रोक लगाई गई है.
  • उत्तर प्रदेश 2.0... राज्य में कैसे बढ़ रही है गांवों की रफ्तार, जानिए दिग्गजों की जुबानी
    बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में बदलाव पर कहा कि हमारे देश की 80 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है. गांव का सर्वांगीण विकास करने से देश का विकास अपने आप हो जाएगा.गांधीजी ने कहा था कि हमारे देश की आत्मा गांव में बसती है. लक्ष्य रखने से निश्चित ही गांव का विकास होगा.
  • उत्तर प्रदेश 2.0... राज्य में कैसे बढ़ रही है गांवों की रफ्तार, जानिए दिग्गजों की जुबानी
    SSP अनुराग आर्या ने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का साफ निर्देश है कि अपराध और अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी है. पुलिस महकमे के सीनियर अधिकारियों की तरफ से भी यही निर्देश दिया गया है. यही बात यह सुनिश्चित करने में मदद करती है जमीन पर कानून का शासन हो.
  • उत्तर प्रदेश 2.0... राज्य में कैसे बढ़ रही है गांवों की रफ्तार, जानिए दिग्गजों की जुबानी
    MSME मंत्री,भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज यूपी देश की विकास यात्रा का नेतृत्व करता हुआ दिखाई देता है. हमारी सरकार गरीबों का जीवन बेहतर करने का काम कर रही है.पिछले 50 साल में किसी भी राजनीतिक दल को इनता जनसमर्थन नहीं मिला है, जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिला है.
  • उत्तर प्रदेश 2.0... राज्य में कैसे बढ़ रही है गांवों की रफ्तार, जानिए दिग्गजों की जुबानी
    यूपी सरकार के गन्ना राज्य मंत्री संजय गंगवार ने कहा कि राज्य में 48 लाख के आसपास गन्ना किसान हैं.9 सालों में गन्ने की फसल और गन्ने का रवा भी बढ़ा है.गन्ने की ईल्ड भी बढ़ी है.जिसकी वजह से यूपी देश में पहला गन्ना उत्पादन राज्य बन गया है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com