होमफोटोकौन हैं वो 4 लोग जिन्हें सुबह खाली पेट धनिया पानी पीना चाहिए?
कौन हैं वो 4 लोग जिन्हें सुबह खाली पेट धनिया पानी पीना चाहिए?
धनिया के बीजों में फाइबर, विटामिन C, विटामिन K, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. यही पोषक तत्व इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं.
इस पानी में ऐसे गुण होते हैं जो मेटाबॉलिज्म यानी भोजन को ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया को तेज करते हैं. इससे शरीर में जमा जिद्दी चर्बी धीरे-धीरे पिघलने लगती है और वजन कंट्रोल में रहता है.
धनिया के पानी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स होते हैं. यह खून को साफ करता है, जिससे पिंपल्स, दाग-धब्बे और झुर्रियों की समस्या दूर होती है.