विज्ञापन

सोहा और कुणाल के साथ घर आईं उनकी बेटी इनाया

सोहा अली खान और कुणाल कपूर की बेटी का जन्म 29 सितंबर को हुआ. दोनों ने बेबी के साथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर मौजूद मीडिया के लिए पोज किया, जिसके बाद सभी घर के लिए रवाना हुए.

Gallery View
  • सोहा और कुणाल के साथ घर आईं उनकी बेटी इनाया
    बॉलीवुड कपल सोहा अली खान और कुणाल खेमू अपनी नन्हीं परी को लेकर घर आ गए हैं. मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के बाहर वे मीडिया के कैमरों में कैद हुए.
  • सोहा और कुणाल के साथ घर आईं उनकी बेटी इनाया
    कुणाल और सोहा के माता-पिता बनने की खबर से खान और खेमू परिवार में खुशी का माहौल है. हर तरफ से उन्हें जिंदगी के इस नए पड़ाव में कदम रखने के लिए शुभकामनाएं भी मिल रही हैं. जोड़ी ने बेटी का नाम इनाया रखा है.
  • सोहा और कुणाल के साथ घर आईं उनकी बेटी इनाया
    29 सितंबर को कुणाल ने अपने पिता बनने की खबर ट्विटर पर जाहिर करते हुए लिखा था, “यह बताते हुए हम बेहद खुशी हैं कि इस शुभ दिन पर हमारे घर एक सुंदर-सी बेटी का जन्म हुआ है. आपके आशीष और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद.”
  • सोहा और कुणाल के साथ घर आईं उनकी बेटी इनाया
    लंबे वक्त तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद कुणाल और सोहा ने जनवरी 2015 में शादी की. दोनों '99', 'ढूंढते रह जाओगे' और 'मिस्टर जो बी. कारवाल्हो' जैसी फिल्मों में एक-साथ नजर आ चुके हैं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com