35 साल बाद अपने पुराने स्कूल पहुंचीं शिल्पा शिरोडकर, कथक करते हुए ताजा कीं बचपन की यादें
अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर हाल ही में अपने पुराने स्कूल गई थीं, जहां उन्होंने बचपने से जुड़ी यादों को ताजा किया. गुरुवार को अभिनेत्री ने अपनी इस यात्रा की झलक और अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे कथक करती नजर आ रही हैं.
- Created by:
-
अक्टूबर 01, 2026 20:11 IST
-
Published On अक्टूबर 01, 2026 20:11 IST
-
Last Updated On अक्टूबर 01, 2026 20:11 IST
-
-
अभिनेत्री ने साल 1989 में मिथुन चक्रवर्ती और रेखा के साथ फिल्म 'भ्रष्टाचार' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, बड़ी पहचान उन्हें फिल्म 'किशन कन्हैया' से मिली थी, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया था और साल 2000 में एम. एफ. हुसैन द्वारा निर्देशित फिल्म 'गजगामिनी' में अभिनय करने के बाद बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था.