विज्ञापन

वोट करने के लिए घर से निकले सितारे, लोकतंत्र का उत्सव मनाते दिखे

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से लेकर काजोल, रनवीर सिंह और आमिर खान तक मतदान के लिए पहुंचे

Gallery View
  • जाह्नवी कपूर ने भी दिया वोट
    बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर बेहद खूबसूरत कुर्ता पहनकर मतदान करने पहुंचीं. स्वर्गीय श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने मुंबई में मतदान किया.
  • जब सचिन तेंदुलकर पहुंचे मतदान करने
    मुंबई में सचिन तेंदुलकर भी मतदान करने के लिए पहुंचे. उन्होंने मतदान के बाद अपने बेटे अर्जुन के साथ अंगुली पर मतदान का चिह्न दिखाते हुए फोटो भी खिंचवाई.
  • एक्स वाइफ किरण राव के साथ मतदान करने पहुंचे आमिर खान
    बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ मतदान करने पहुंचे. मतदान के बाद दोनों साथ में तस्वीरें खिंचवाते भी दिखे.
  • दीपिका संग मतदान करने पहुंचे रनवीर
    बॉलीवुड एक्टर रनवीर सिंह अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण संग मतदान करने पहुंचे.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com