OTT Release This Week: 5 इंडियन फिल्मों ने जियो हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और जी5 पर फ्राइडे को एंट्री, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होगा वीकेंड
OTT Release This Week: जियो हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, सोनी लिव, प्राइम वीडियो और जी 5 पर इस फ्राइडे 5 फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं, जिसमें जय नायकन और वेलकम टू द जंगल शामिल हैं.
- Created by:
-
अगस्त 22, 2026 09:02 IST
-
Published On अगस्त 22, 2026 09:02 IST
-
Last Updated On अगस्त 23, 2026 06:30 IST
-
-
जन नायगन 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने 300 से 500 करोड़ के बजट में वर्ल्डवाइड 300-325 करोड़ और इंडिया नेट 250+ करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था. फिल्म की कहानी मृत IPS अधिकारी की बेटी को विजय का किरदार गोद लेकर पालता है और उसे बचपन के ट्रॉमा से उबरकर आर्मी में जाने के लिए प्रेरित करता है. फिल्म में विजय (थलपति वेत्री), पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियमणि, नरैन अहम किरदार में नजर आए थे. जबकि निर्देशन डायरेक्टर एच. विनोथ ने किया था. यह जी5 पर 21 अगस्त से स्ट्रीम हो रही है.
-
अक्षय कुमार की 30 से ज्यादा एक्टर्स वाली वेलकम टू द जंगल 26 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने 125 करोड़ के बजट में 200 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन हासिल किया था. फिल्म की कहानी एक बिजनेसमैन की है, जो काला धन को सफेद करने के लिए एक बड़े बजट की फिल्म बनाता है. वहीं अक्षय कुमार फिल्म में एक फ्लॉप हीरो का किरदार निभाते नजर आते हैं. इसके अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव आदि भी फिल्म में अहम किरदार में हैं. फिल्म का डायरेक्शन अहमद खान ने किया है. यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.
-
नेटफ्लिक्स पर 21 अगस्त से तमिल रोमांटिक फैमिली फिल्म प्यार प्रेमा कल्याणम् स्ट्रीम हो रही है. फिल्म की कहानी एक शादी और घर-गृहस्थी पर आधारित है. यह प्यार, पारिवारिक रिश्तों, सांस्कृतिक अंतर और उन हालात को दिखाती है, जो तब पैदा होते हैं जब दो परिवारों और उनकी उम्मीदों का टकराव होता है. फिल्म का निर्देशन एलन ने किया है. कास्ट में एलन (डायरेक्टर), सान्वी मेघना, राधिका सारथकुमार, योगी बाबू, एमएस भास्कर और गीता कैलासम अहम किरदार में हैं.
-
24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई चेन्नई लव स्टोरी सोनी लिव पर 21 अगस्त से स्ट्रीम कर रही है. यह यंग कपल के रोमांस को दिखाती है, जिसमें चेन्नई में पहले प्यार में रिश्ते में गलतफहमियों को दिखाया गया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ के बजट में 50 से 60 करोड़ कलेक्शन किया था. निर्देशन रवि नाम्बूरी ने किया है. जबकि किरण अब्बावरम, श्री गौरी प्रिया, त्रिगुण, देवी प्रसाद अहम किरदार में हैं.
-
एमएक्स प्लेयर प्राइम वीडियो पर 21 अगस्त से स्ट्रीम हो रही क्लीनअप कंपनी एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है, जो सारिबगंज नाम के एक भ्रष्ट बॉर्डर टाउन पर आधारित है. कहानी तीन दोस्तों राजू, स्वपन और गोल्डी की है, जो गलती से क्राइम सीन की सफाई करने और लाशों को ठिकाने लगाने के फायदे वाले, लेकिन खतरनाक काम में फंस जाते हैं. यह 8 एपिसोड की सीरीज है, जिसके डायरेक्टर रोहन घोष हैं. इसमें विशाल जेठवा, अमय वाघ, अजितेश गुप्ता, जिस्सू सेनगुप्ता और रवि किशन अहम किरदार में हैं.