यूपी में'कृषि से समृद्धि' कॉन्क्लेव, खेती-किसानी पर बात; योजनाएं बनाने वाले और लाभ लेने वाले एक साथ
कार्यक्रम में संजय निषाद ने कहा कि पहले किसानों के पास सिर्फ भगवान ही थे. मतलब किसानों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया था. उन्होंने योगी सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि योगी सरकार ने किसानों को विज्ञान से जोड़ दिया है.
-
यूपी में'कृषि से समृद्धि' कॉन्क्लेव, खेती-किसानी पर बात; योजनाएं बनाने वाले और लाभ लेने वाले एक साथएनडीटीवी ने रविवार को कानपुर में उत्तर प्रदेश 2.0: 'कृषि से समृद्धि' कॉन्क्लेव का आयोजन किया. इसमें खेती-किसानी पर बात हुई. खास बात ये रही कि इस मंच पर किसानों के लिए योजनाएं बनाने वाले और लाभ लेने वाले एक साथ पहुंचे.
-
यूपी में'कृषि से समृद्धि' कॉन्क्लेव, खेती-किसानी पर बात; योजनाएं बनाने वाले और लाभ लेने वाले एक साथउत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषादने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नीली क्रांति के तहत मत्स्य क्रांति योजना को बढ़ावा दिया. इससे निषाद समाज को काफी फायदा मिल रहा है.
-
यूपी में'कृषि से समृद्धि' कॉन्क्लेव, खेती-किसानी पर बात; योजनाएं बनाने वाले और लाभ लेने वाले एक साथदूसरे सेशन 'खेती हाईटेक, लाइफ सेट' में चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति संजीव गुप्ता, पद्मश्री और मशहूर किसान राम शरण वर्मा और IIT कानपुर के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर जयंत कुमार सिंह पहुंचे.
-
यूपी में'कृषि से समृद्धि' कॉन्क्लेव, खेती-किसानी पर बात; योजनाएं बनाने वाले और लाभ लेने वाले एक साथसंजीव गुप्ता ने कहा कि खेती में लागत बढ़ रही है, लेबर मिल नहीं रहा. अब हमें कम लागत और कम समय में काम करने वाली मशीनों पर फोकस करना होगा. आने वाले 10 वर्षों में एआई के कारण खेती में बहुत ज्यादा क्रांति आएगी.
-
यूपी में'कृषि से समृद्धि' कॉन्क्लेव, खेती-किसानी पर बात; योजनाएं बनाने वाले और लाभ लेने वाले एक साथप्रोफेसर जयंत कुमार सिंह ने कहा कि अब तक लोग खेती पुराने तरीके से कर रहे हैं.अब एआई से इसमें काफी अंतर आने वाला है. हमने एक डिवाइस भी बनाई है. इससे मिट्टी की गुणवत्ता की जांच एक मिनट में हो जाती है.
-
यूपी में'कृषि से समृद्धि' कॉन्क्लेव, खेती-किसानी पर बात; योजनाएं बनाने वाले और लाभ लेने वाले एक साथकानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में किसान सबसे पहले था.इस तरह के कार्यक्रम से योजनाओं के बारे में जानकारी गांव के गरीब-गुरबे तक पहुंचेगी.
-
यूपी में'कृषि से समृद्धि' कॉन्क्लेव, खेती-किसानी पर बात; योजनाएं बनाने वाले और लाभ लेने वाले एक साथकानपुर के विधायक महेश त्रिवेदी और कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने किसानों को लेकर किए गए कामों पर बात की. इस सेशन की सबसे खास बात ये रही कि लाभार्थी किसानों ने भी इसमें शिरकत की और सरकार के कामकाज और योजनाओं पर अपनी बात रखी.
-
यूपी में'कृषि से समृद्धि' कॉन्क्लेव, खेती-किसानी पर बात; योजनाएं बनाने वाले और लाभ लेने वाले एक साथयूपी के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपने जीवन में खेती के दौरान के कई किस्से सुनाए.राजभर ने दावा किया कि उन्होंने एक बार आलू की खेती की थी. तब एक-एक आलू लगभग एक किलो तक का हुआ था और पूरे मंडल में टॉप पर आए थे.