विज्ञापन

100 एकड़ में फैला मीका सिंह का आलीशान फार्महाउस, 99 मकान और 200 कर्मचारी, घोड़े और नाव से करते हैं सवारी

मीका सिंह बॉलीवुड के मशहूर सिंगर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी दमदार आवाज और पार्टी सॉन्ग्स से खास पहचान बनाई है. ‘मौजा ही मौजा', ‘गंदी बात' और ‘आज की पार्टी' जैसे उनके कई गाने आज भी खूब पसंद किए जाते हैं. सिंगिंग के अलावा मीका अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और प्रॉपर्टीज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. बेहद साधारण शुरुआत से आज करोड़ों की संपत्ति तक पहुंचने का उनका सफर काफी दिलचस्प है.

Gallery View
  • मीका सिंह ने अपने करियर की शुरुआत महज 75 रुपये की एक परफॉर्मेंस फीस से की थी.
  • शुरुआती दिनों में वह एक छोटे से 1-BHK घर में रहते थे और काफी साधारण जिंदगी जीते थे.
  • मीका का मानना है कि महंगे कपड़े और ज्वैलरी खरीदने के बजाय प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहिए.
  • उन्होंने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा जमीन और मकान खरीदने में लगाया, जिससे उनकी संपत्ति लगातार बढ़ती गई.
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज मीका के पास करीब 99 मकान और 100 एकड़ में फैला शानदार फार्महाउस है.
  • दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास स्थित उनके फार्महाउस में खेती की जमीन, घोड़े और निजी गुरुद्वारा भी है.
  • फार्महाउस में आने-जाने के लिए कार और बोट जैसी सुविधाओं के साथ हेलीपैड का भी जिक्र किया जाता है.
  • इतनी बड़ी प्रॉपर्टी की देखभाल के लिए करीब 200 कर्मचारी काम करते हैं और रोज बड़ी संख्या में लोगों के लिए खाना बनता है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com