होमफोटोPHOTOS: करोड़ों के कपड़े डिजाइन करने वाले मनीष मल्होत्रा का घर, लकड़ी की दीवारों से पर्शियन कारपेट तक हर कोना है बेहद शाही
PHOTOS: करोड़ों के कपड़े डिजाइन करने वाले मनीष मल्होत्रा का घर, लकड़ी की दीवारों से पर्शियन कारपेट तक हर कोना है बेहद शाही
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का नाम जब भी आता है, दिमाग में चमकदार लहंगे, सितारों से सजे आउटफिट और बॉलीवुड का ग्लैमर आता है. लेकिन उनका मुंबई स्थित घर इस चकाचौंध से बिल्कुल अलग नजर आता है. बांद्रा के पाली हिल में बना उनका पांच मंजिला टाउनहाउस शांत रंगों, लकड़ी के काम, पुराने फर्नीचर, कला और खूबसूरत फूलों से सजा है. घर की तस्वीरों में लग्जरी के साथ एक सुकून भरा अंदाज भी दिखाई देता है.
मनीष मल्होत्रा का पाली हिल वाला घर पांच मंजिला टाउनहाउस है, जिसे उन्होंने अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए तैयार कराया था. घर के अलग-अलग फ्लोर को अलग मूड और इस्तेमाल के हिसाब से सजाया गया है.
घर की तस्वीरों में जगह-जगह वुडन पैनलिंग नजर आती है, जो पूरे इंटीरियर को गर्म और क्लासी लुक देती है. ब्राउन लकड़ी के साथ सफेद और हल्के रंगों का कॉम्बिनेशन घर को शांत एहसास देता है.
घर में पुराने अंदाज के खूबसूरत फर्नीचर और नक्काशीदार लकड़ी के चेस्ट दिखाई देते हैं. इन विंटेज पीसेज को मॉडर्न इंटीरियर के साथ मिलाकर सजाया गया है, जिससे घर में क्लासिक और मॉडर्न दोनों का मेल दिखता है.
मनीष मल्होत्रा के घर में पेंटिंग्स और आर्टवर्क का खास इस्तेमाल किया गया है. उनके घर में Raza की पेंटिंग्स के साथ पॉप-आर्ट और दूसरे आर्ट पीसेज भी नजर आते हैं.