विज्ञापन

गुजरात: गांधीनगर में गृहमंत्री अमित शाह का भव्य रोड शो, बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़

केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया. अमित शाह के रोड शो में हजारों की तादाद में लोग उमड़े.

Gallery View
  • गुजरात: गांधीनगर में गृहमंत्री अमित शाह का भव्य रोड शो, बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़
    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी हैं. गुरुवार को उन्‍होंने गांधीनगर में रोड शो किया. फोटो: X@AmitShah
  • गुजरात: गांधीनगर में गृहमंत्री अमित शाह का भव्य रोड शो, बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़
    गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी, साथ ही लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला. फोटो: X@AmitShah
  • गुजरात: गांधीनगर में गृहमंत्री अमित शाह का भव्य रोड शो, बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़
    गृहमंत्री खास तौर पर डिजाइन किए गए भगवा रथ पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते नज़र आए. फोटो: X@AmitShah
  • गुजरात: गांधीनगर में गृहमंत्री अमित शाह का भव्य रोड शो, बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़
    अमित शाह ने रोड शो की तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर शेयर की और लिखा, "मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को अभूतपूर्व प्यार और समर्थन मिल रहा है. आज गांधीनगर लोकसभा के साणंद के लोगों का यह जोश भाजपा की ऐतिहासिक जीत की गवाही दे रहा है." फोटो: पीटीआई
  • गुजरात: गांधीनगर में गृहमंत्री अमित शाह का भव्य रोड शो, बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़
    रोड शो में शामिल भाजपा नेता-कार्यकर्ता के साथ ही आमलोग अमित शाह और भाजपा के समर्थन में नारे लगाते रहे. फोटो: X@AmitShah
  • गुजरात: गांधीनगर में गृहमंत्री अमित शाह का भव्य रोड शो, बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़
    गांधीनगर की सड़कों पर लोग भाजपा के चुनाव चिन्ह और झंडे लिए गृहमंत्री पर फूलों की बारिश करते भी नज़र आए. फोटो: X@AmitShah
  • गुजरात: गांधीनगर में गृहमंत्री अमित शाह का भव्य रोड शो, बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़
    बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह 19 अप्रैल, शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से बतौर भाजपा प्रत्‍याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे. गांधीनगर में 7 मई को वोट डाले जाएंगे. फोटो: X@AmitShah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com