मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे राधिका आप्टे, ऋषि कपूर
नई फिल्म मांझी - द माउंटेन मैन के सितारों को देखा गया मुंबई एयरपोर्ट पर, जिनमें नायिका राधिका आप्टे भी शामिल थीं...
-
एयरपोर्ट पर हीरो और उसकी हीरोइन...डेनिम्स में नज़र आ रही हैं अभिनेत्री कृति सेनन जिनकी अगली फिल्म 'दिलवाले' है जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी दोबारा दिखाई देगी। साथ ही वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में हैं।
-
एयरपोर्ट पर हीरो और उसकी हीरोइन...'नच बलिए' की जोड़ी उपने पटेल और करिश्मा तन्ना ने एक जैसे आउटफिट में आना ज्यादा पसंद किया। बिग बॉस के घर से शुरु हुई इनकी लव स्टोरी फिलहाल तो पटरी पर चलती हुई ही नज़र आ रही है, कम से कम इनके मैचिंग कपड़ों से तो यही लगता है
-
एयरपोर्ट पर हीरो और उसकी हीरोइन...बीते दिनों सलमान खान और करीना कपूर का भी एयरपोर्ट पर आना जाना लगा रहा। जुलाई में रिलीज़ हुई इनकी फिल्म बजरंगी भाईजान का काफी जमकर प्रमोशन किया गया और हाल ये है कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड पांच सौ करोड़ का आंकड़ा छू लिया है