विज्ञापन

करिश्मा कपूर की बेटी समायरा की उम्र हुई 21 साल, लेटेस्ट फोटो देख फैन्स बोले- लोलो 2.0

करिश्मा कपूर 90 के दशक की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और शानदार अदाकारी से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई. आज भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. करिश्मा की बेटी समायरा कपूर भी अब बड़ी हो गई हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं.

Gallery View
  • 21 साल की हुईं समायरा कपूर
    समायरा कपूर का जन्म 11 मार्च 2005 को हुआ था. करिश्मा कपूर और संजय कपूर की बेटी समायरा अब 21 साल की हो चुकी हैं और अपनी खूबसूरती को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं.
  • पढ़ाई पर रहा फोकस
    समायरा ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पूरी की है. स्टार परिवार से होने के बावजूद उन्होंने अब तक अपनी पढ़ाई को काफी अहमियत दी है.
  • विदेश में कर रही हैं पढ़ाई
    स्कूल के बाद समायरा ने अमेरिका की Tufts University में दाखिला लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह वहां अपनी अंडरग्रेजुएट पढ़ाई कर रही हैं.
  • मां जैसी खूबसूरत
    समायरा की तस्वीरें सामने आने पर अक्सर उनकी तुलना उनकी मां करिश्मा कपूर से होती है. फैंस उनके लुक और स्टाइल में करिश्मा की झलक देखते हैं.
  • लाइमलाइट से रहती हैं दूर
    करिश्मा कपूर की तरह फिल्मों में आने को लेकर समायरा ने अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. वह सोशल मीडिया पर भी अपनी मां के मुकाबले काफी लो-प्रोफाइल नजर आती हैं.
  • तस्वीरें होती हैं वायरल
    समायरा की तस्वीरें फैन पेजों और सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं. उनके ग्लैमरस लुक को देखकर यूजर्स उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हैं और उन्हें बॉलीवुड की अगली स्टारकिड के तौर पर भी देखते हैं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com