विज्ञापन

करीना कपूर ने पहना 600 घंटे की कारीगरी वाला रितु कुमार का आउटफिट, सास शर्मिला टैगोर के दिल के बेहद करीब

करीना कपूर खान ने रितु कुमार के नए कैंपेन के पीछे की एक इमोशनल कहानी शेयर की. जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी सास की शादी की विरासत को डिजाइनर ने उनकी अपनी शादी की खास यादों के रूप में दिया था.

Gallery View
  • रितु कुमार संग दिखीं करीना कपूर
    करीना कपूर खान रितु कुमार के नए कैंपेन का हिस्सा बनी हैं. उन्होंने इस कोलेबोरेशन को अपने लिए बहुत इमोशनल और स्पेशल एक्सपीरियंस बताया.
  • 'दिल के करीब' है रितु कुमार ब्रांड
    करीना ने कहा कि रितु कुमार ब्रांड उनके दिल के बेहद करीब है. इस ब्रांड से उनका जुड़ाव सिर्फ फैशन तक सीमित नहीं है बल्कि इमोशनल कनेक्शन भी है.
  • सास से जुड़ी खास याद
    करीना ने बताया किया कि भोपाल की बेगम की एक विरासती चीज उनकी सास को उनकी शादी में मिली थी. यह याद आज भी उनके परिवार के लिए अनमोल है.
  • शादी में पहनी थी वही विरासत
    भोपाल की बेगम की एक खूबसूरत चीज मेरी सास को तोहफे में मिली थी, जिसे उन्होंने अपनी शादी के दिन पहना था. सालों बाद, रितु कुमार ने उसे प्यार से ठीक किया ताकि मैं उसे अपनी शादी में पहन सकूं.
  • राजस्थान की कलाकारी से इंपायर्ड है आउटफिट
    करीना ने 'जैसलमेर जैकेट और स्कर्ट' पहनी थी, जो राजस्थान के आर्किटेक्चर और कल्चरल हेरिटेज से इंस्पायर्ड थी.
  • 600 घंटे की बारीक कारीगरी
    इस खास आउटफिट में आरी, टिक्की और जरदोजी जैसी बारीक कढ़ाई की गई है. इसे तैयार करने में 600 घंटे से अधिक का समय लगा.
  • अमरीश पी कुमार का डिजाइन
    इस कलेक्शन को अमरीश पी कुमार ने डिजाइन किया है. इसमें पारंपरिक ब्लॉक प्रिंट को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया है.
  • रिश्ते और फैशन का संगम
    करीना ने कहा कि रितु कुमार के नए चैप्टर का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद इमोशनल है क्योंकि कुछ उनके साथ एख ऐसा रिश्ता है जो समय के साथ और गहरेा हो गया है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com