विज्ञापन

अदरक को लंबे समय तक फ्रेस कैसे रखें, खराब होने से बचाने के लिए 5 आसान टिप्स

रसोई में खाना बनाते समय अदरक की जरूरत पड़ना आम बात है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि फ्रिज से अदरक निकालते ही पता चलता है कि वह नरम पड़ चुका है, सिकुड़ गया है या उस पर फफूंदी लग गई है. ऐसे में अदरक को सही तरीके से स्टोर किया जाए, तो इसे लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है.

Gallery View
  • अदरक को खराब होने से कैसे बचाएं?
    अदरक को लंबे समय तक फ्रेश और खराब होने से बचाने के लिए उसे नमी से दूर एयरटाइट डिब्बे या जिप-लॉक बैग में रखकर फ्रिज या फ्रीजर में स्टोर करना सबसे अच्छा तरीका है.
  • आइस ट्रे में अदरक का पेस्ट या कद्दूकस करके फ्रीज करना
    अदरक को छीलकर कद्दूकस कर लें या पीसकर पेस्ट बना लें. इसे आइस ट्रे में डालकर जमा लें. बाद में इन क्यूब्स को निकालकर जिप-लॉक बैग में भरकर महीनों तक इस्तेमाल करें.
  • पेपर टॉवल या टिशू पेपर का इस्तेमाल
    अदरक को बिना धोए अच्छी तरह साफ करके पेपर टॉवल या टिशू पेपर में लपेटकर जिप-लॉक बैग में रखें. इससे अतिरिक्त नमी सूख जाती है और अदरक हफ्तों तक ताजा रहता है.
  • धोकर और सुखाकर एयरटाइट डिब्बे में रखना
    अदरक को पानी से धोकर पूरी तरह सुखा लें. इसके बाद इसे छोटे टुकड़ों में काटकर या साबुत एयरटाइट डिब्बे में बंद करके फ्रिज में रखें.
  • फ्रीजर में साबुत स्टोर करना
    साबुत और बिना छीले अदरक को सीधे फ्रीजर-सेफ बैग में डालकर फ्रीज कर दें. जरूरत पड़ने पर इसे बिना पिघलाए आसानी से कद्दूकस किया जा सकता है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com