विज्ञापन

कच्चा केला खाने से क्या होता है?

क्या आप जानते हैं कच्चा केला खाने से क्या होता है और ये सेहत पर क्या असर डालता है.

Gallery View
  • पाचन
    कच्चे केले में रेजिस्टेंट स्टार्च भरपूर मात्रा में होता है, जो प्रीबायोटिक की तरह काम करता है. यह आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है. इसके सेवन से कब्ज की समस्या कम हो सकती है और मल त्याग नियमित रखने में मदद मिलती है.
  • ब्लड शुगर
    कच्चे केले में मौजूद रेजिस्टेंट स्टार्च धीरे-धीरे पचता है, जिससे ब्लड में शुगर का लेवल अचानक नहीं बढ़ता. यही वजह है कि यह डायबिटीज से जूझ रहे लोगों या ब्लड शुगर कंट्रोल रखने वालों के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है.
  • आंतों
    कच्चे केले का रेजिस्टेंट स्टार्च प्रीबायोटिक के रूप में काम करता है और आंतों में लाभकारी बैक्टीरिया की वृद्धि को बढ़ावा देता है. स्वस्थ गट माइक्रोबायोम न केवल पाचन बल्कि इम्यून सिस्टम और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है.
  • पेट के लिए
    जहां पके केले ज्यादा मीठे होते हैं और उनमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है, वहीं कच्चे केले में शुगर कम और रेजिस्टेंट स्टार्च ज्यादा होता है. इसलिए कच्चा केला स्वास्थ्य को कई अलग तरह के लाभ पहुंचा सकता है. खाकर पेट से संबंधी समस्याओं में.
  • मूड
    केले में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो मूड को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com