NDTV Khabar

बर्थडे स्‍पेशल: 35 की हुईं बॉलीवुड की ‘लीला' सनी लियोनी

Updated: 13 मई, 2016 09:49 AM

बर्थडे स्‍पेशल: 35 की हुईं बॉलीवुड की ‘लीला' सनी लियोनी

बर्थडे स्‍पेशल: 35 की हुईं बॉलीवुड की ‘लीला' सनी लियोनी

इंडो-कनाडाई अभिनेत्री सनी लियोनी अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। दुनिया में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। सनी ने अपनी खूबसूरती से सबको अपना कायल बनाया है। वह हॉलीवुड की बोल्‍ड इंडस्ट्री को छोड़ अब बॉलीवुड में अपने पैर जमा चुकी हैं। आज कई कलाकार उनके साथ काम करने को इच्छुक हैं। आज सनी लियोनी का जन्‍मदिन है। यह फोटो सनी लियोनी के इंस्‍टाग्राम अकाउंट से ली गई है।

बर्थडे स्‍पेशल: 35 की हुईं बॉलीवुड की ‘लीला' सनी लियोनी

सनी लियोनी का जन्म 13 मई, 1981 को कनाडा के सार्निया (ओंटारियो) में एक सिख पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका असली नाम करेनजीत कौर वोहरा है। उनके पिता तिब्बत में जन्मे और दिल्ली में पले बढ़े थे। वह बाद में कनाडा में रहने लगे। सन् 1996 में सनी का परिवार दक्षिणी कैलिफोर्निया में जाकर बस गया। उनकी मां नहान (जिनकी 2008 में मृत्यु हो गई) हिमाचल प्रदेश के एक छोटे-से गांव सिरमौर से थीं।

बर्थडे स्‍पेशल: 35 की हुईं बॉलीवुड की ‘लीला' सनी लियोनी

सनी ने 1999 में हाईस्कूल पास कर कॉलेज में दाखिला लिया। बचपन में सनी को हॉकी खेलना बेहद पसंद था और अक्सर वह लड़कों के साथ हॉकी खेलती थीं। उन्हें आइस स्केटिंग भी बहुत पसंद है।

बर्थडे स्‍पेशल: 35 की हुईं बॉलीवुड की ‘लीला' सनी लियोनी

सनी लियोनी के पति डैनियल वेबर उनका सारा काम संभालते हैं। अपना खाली समय वह पेंटिंग, हॉर्स राइडिंग और रीडिंग कर बिताती हैं। डिस्कवरी चैनल देखना उन्हें बेहद पसंद है।

बर्थडे स्‍पेशल: 35 की हुईं बॉलीवुड की ‘लीला' सनी लियोनी

सनी बोल्‍ड इंडस्ट्री में कदम रखने के पहले एक बेकरी तथा एक टेक्स एंड रिटायरमेंट फर्म में भी काम कर चुकी हैं। सनी को मॉडलिंग करने की सलाह उनके एक क्लासमेट ने दी। एक फोटोग्राफर से मुलाकात होने के बाध उन्होंने पेंटहाउस मैगजीन के लिए उन्होंने पोज दिया। इसके बाद उनके पास प्रस्तावों की झड़ी लग गई।

बर्थडे स्‍पेशल: 35 की हुईं बॉलीवुड की ‘लीला' सनी लियोनी

वर्ष 2005 में एमटीवी इंडिया के लिए सनी ने एमटीवी अवार्डस के दौरान रेड कारपेट रिपोर्टर की भूमिका भी निभाई थी।

बर्थडे स्‍पेशल: 35 की हुईं बॉलीवुड की ‘लीला' सनी लियोनी

सनी कई शो की कंटेसटेंट भी रह चुकी हैं।

बर्थडे स्‍पेशल: 35 की हुईं बॉलीवुड की ‘लीला' सनी लियोनी

सनी की पहली फिल्म का नाम भी 'सनी' था।

बर्थडे स्‍पेशल: 35 की हुईं बॉलीवुड की ‘लीला' सनी लियोनी

वर्ष 2011 के रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 5' में आने से पहले उन्हें बहुत कम लोग जानते थे। इसके बाद वह दिनों दिन लोकप्रिय होती गईं और उन्हें एक से एक बेहतरीन फिल्मों के ऑफर मिले।

बर्थडे स्‍पेशल: 35 की हुईं बॉलीवुड की ‘लीला' सनी लियोनी

फिल्म 'जिस्म-2' के बाद सनी के लिए अभिनय की राह खुल गई।

बर्थडे स्‍पेशल: 35 की हुईं बॉलीवुड की ‘लीला' सनी लियोनी

'शूटआउट एट वडाला', 'हेट स्टोरी 2', 'बलविंदर फेमस हो गया' और 'सिंह इज ब्लिंग' जैसी फिल्मों में सनी ने अतिथि भूमिका निभाई।

बर्थडे स्‍पेशल: 35 की हुईं बॉलीवुड की ‘लीला' सनी लियोनी

2014 में सनी ने 'जैकपॉट', 'रागिनी एमएमएस 2' फिल्‍मों में काम किया।

बर्थडे स्‍पेशल: 35 की हुईं बॉलीवुड की ‘लीला' सनी लियोनी

2015 में सनी लियोनी ने 'एक पहेली लीला' और 'कुछ कुछ लोचा है' और 'मस्तीजादे' जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

बर्थडे स्‍पेशल: 35 की हुईं बॉलीवुड की ‘लीला' सनी लियोनी

अभी हाल ही में सनी लियोनी की फिल्‍म ‘वन नाइट स्‍टैंड' रिलीज हुई है।

बर्थडे स्‍पेशल: 35 की हुईं बॉलीवुड की ‘लीला' सनी लियोनी

सनी लियोनी जल्द ही शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'रईस' में आइटम नंबर करती दिखाई देंगी। इसके साथ उनकी 'बेईमान लव', 'टीना एंड लोलो' और 'वन नाइट स्टैंड' भी जल्दी ही रिलीज होगी।

बर्थडे स्‍पेशल: 35 की हुईं बॉलीवुड की ‘लीला' सनी लियोनी

हैप्‍पी बर्थडे सनी। यह फोटो सनी लियोनी के इंस्‍टाग्राम अकाउंट से ली गई है।

Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com