विज्ञापन

34 साल की हुईं बॉलीवुड की 'चिकनी चमेली' कैटरीना कैफ

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ रविवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. उनकी हालिया रिलीज फिल्म जग्गा जासूस ने रिलीज के पहले दिन 8.57 करोड़ कमाए हैं. फिल्म में उनकी जोड़ी रणबीर कपूर के साथ जमी है.

Gallery View
  • 34 साल की हुईं 'जग्गा जासूस' कैटरीना कैफ
    कैटरीना ने अपना 34वां जन्मदिन न्यूयॉर्क में मनाया. उन्हें आईफा अवॉर्ड्स 2017 के ग्रीन कारपेट पर ग्लैमरस अंदाज में देखा गया.
  • 34 साल की हुईं 'जग्गा जासूस' कैटरीना कैफ
    कैटरीना का जन्म 16 जुलाई, 1983 को होन्ग कोंग में हुआ था. कम उम्र में उनके माता-पिता अलग हो गए थे. वैसे कैटरीना भारत में नहीं जन्मी है, बावजूद इसके वह भारत के युवा दिल पर राज करती हैं.

    This image was posted on Instagram by Katrina Kaif
  • 34 साल की हुईं 'जग्गा जासूस' कैटरीना कैफ
    कैटरीना कैफ की परवरिश हवाई में हुई, इसके बाद उनका परिवार इंग्लैंड शिफ्ट हुआ था.
  • 34 साल की हुईं 'जग्गा जासूस' कैटरीना कैफ
    14 साल की उम्र में कैटरीना के मॉडलिंग सफर की शुरुआत हुई. सबसे पहले वह ज्वैलरी कैम्पेन से जुड़ी.

    This image was posted on Instagram by Katrina Kaif
  • 34 साल की हुईं 'जग्गा जासूस' कैटरीना कैफ
    कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं कैटरीना के फिल्मी करियर की शुरुआत एक फ्लॉप फिल्म से हुई थी. 18 की उम्र में उन्होंने बूम से डेब्यू किया. 2003 में आई इस फिल्म में उन्होंने कई बोल्ड सीन्स भी दिए थे.
  • 34 साल की हुईं 'जग्गा जासूस' कैटरीना कैफ
    हिंदी भाषी न होने की वजह से कैटरीना को बॉलीवुड करियर पर खासा असर पड़ा. बूम के बाद उन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों की ओर रुख किया.
    This image was posted on Twitter by Nagarohit2
  • 34 साल की हुईं 'जग्गा जासूस' कैटरीना कैफ
    साल 2005 कैटरीना के फिल्मी करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ. राम गोपाल वर्मा की फिल्म सरकार में उन्होंने अभिषेक बच्चन की एनआरआई गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया.

    This image was posted on Twitter by Katrina Kaif Daily
  • 34 साल की हुईं 'जग्गा जासूस' कैटरीना कैफ
    सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार क्यों किया कैटरीना के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई.
  • 34 साल की हुईं 'जग्गा जासूस' कैटरीना कैफ
    2007 में आई अक्षय कुमार अभिनीत नमस्ते लंदन में शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद, कैटरीना ने अपने (2007), पार्टनर (2007) और वैलकम (2007) जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता.
  • 34 साल की हुईं 'जग्गा जासूस' कैटरीना कैफ
    इसके ठीक एक साल बाद कैटरीना ने पर्दे पर नेगेटिव किरदार निभाकर वाहवाही लूटी. उनकी अब्बास-मस्तान निर्देशित फिल्म रेस ने करोड़ों का बिजनेस बॉक्सऑफिस पर किया था.
  • 34 साल की हुईं 'जग्गा जासूस' कैटरीना कैफ
    चौथी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म सिंह इज किंग में नजर आई कैटरीना की फिल्म को दर्शकों ने खासा पसंद किया.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com