Gujarat Assembly Election Results 2022: गुजरात में बीजेपी की रिकॉर्ड तोड़ जीत, पार्टी में शुरू हुआ जश्न
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती का दौर जारी है. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान हुआ था. वहीं बीजेपी गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ती हुई नज़र आ रही है. अब तक के रुझानों की बात की जाए तो गुजरात में बीजेपी 150 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है.
-
Gujarat Assembly Election Results 2022: गुजरात में बीजेपी की रिकॉर्ड तोड़ जीत, पार्टी में शुरू हुआ जश्नगुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी की निर्णायक जीत पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया. (फोटो: पीटीआई)
-
Gujarat Assembly Election Results 2022: गुजरात में बीजेपी की रिकॉर्ड तोड़ जीत, पार्टी में शुरू हुआ जश्नभोपाल में गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी की निर्णायक जीत का जश्न मनाते हुए भाजपा की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डांस किया. (फोटो: पीटीआई)