विज्ञापन

दीप्ति का पंजा और मंधाना की फिफ्टी, तस्वीरों में देखें पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत की पूरी कहानी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है. भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया. पाकिस्तान पर दमदार जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर बेहद खुश नजर आईं.

Gallery View
  • दीप्ति का पंजा और मंधाना की फिफ्टी, तस्वीरों में देखें पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत की पूरी कहानी
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की.
  • दीप्ति का पंजा और मंधाना की फिफ्टी, तस्वीरों में देखें पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत की पूरी कहानी
    मैच की शुरुआत में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और बर्मिंघम की पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.
  • दीप्ति का पंजा और मंधाना की फिफ्टी, तस्वीरों में देखें पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत की पूरी कहानी
    पारी की शुरुआत करने उतरीं विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा ने मैच की पहली ही गेंद पर सीधा छक्का जड़कर मैदान पर सनसनी मचा दी.
  • दीप्ति का पंजा और मंधाना की फिफ्टी, तस्वीरों में देखें पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत की पूरी कहानी
    शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी की.
  • दीप्ति का पंजा और मंधाना की फिफ्टी, तस्वीरों में देखें पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत की पूरी कहानी
    उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और 44 गेंदों पर शानदार 68 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.
  • दीप्ति का पंजा और मंधाना की फिफ्टी, तस्वीरों में देखें पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत की पूरी कहानी
    आखिरी ओवरों में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने मोर्चा संभाला और महज 17 गेंदों पर 34 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत का स्कोर 170 रन तक पहुंचाया.
  • दीप्ति का पंजा और मंधाना की फिफ्टी, तस्वीरों में देखें पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत की पूरी कहानी
    171 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की तरफ से केवल मुनीबा अली ही टिक सकीं, जिन्होंने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए.
  • दीप्ति का पंजा और मंधाना की फिफ्टी, तस्वीरों में देखें पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत की पूरी कहानी
    स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपनी फिरकी के जाल में पाकिस्तान को ऐसा फंसाया कि महज 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.
  • दीप्ति का पंजा और मंधाना की फिफ्टी, तस्वीरों में देखें पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत की पूरी कहानी
    अपना पहला विश्व कप मैच खेल रहीं बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने गजब का नियंत्रण दिखाया और 21 रन देकर 3 बड़े विकेट अपने नाम किए.
  • दीप्ति का पंजा और मंधाना की फिफ्टी, तस्वीरों में देखें पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत की पूरी कहानी
    पाकिस्तान की पूरी टीम को 106 रनों पर समेटने और मैच जीतने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर साथी खिलाड़ियों को गले लगाकर बेहद खुश नजर आईं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com