गौर से देखें इन 11 चेहरों को, साल 2018 में ये बजाएंगे डंका
साल 2018 में बड़े पर्दे पर आपको कई नए चेहरे देखने को मिलेगें. श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर से लेकर सैफ अली खान की स्टाइलिश डॉटर सारा अली खान बी-टाउन में कदम रखने वाली हैं. एक नजर डालते हैं उन 11 न्यू कमर्स पर जो साल 2018 में डेब्यू करेंगे.
-
गौर से देखें इन 10 चेहरों को, साल 2018 में ये बजाएंगे डंकाश्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर साल 2018 में अपने बॉलीवुड करियर का आगाज करेंगी. मराठी फिल्म 'सैराठ' की हिंदी रीमेक 'धड़क' में वह ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी. शशांक खेतान की यह फिल्म 6 जुलाई को रिलीज होगी.
-
गौर से देखें इन 10 चेहरों को, साल 2018 में ये बजाएंगे डंकाचंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे की उम्र फिलहाल 18 साल है. कहा जा रहा है कि वह करण जौहर प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू करेंगी. 2018 के आखिर में रिलीज होने वाली इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल निभाएंगे.
-
गौर से देखें इन 10 चेहरों को, साल 2018 में ये बजाएंगे डंकाटीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं. कुछ महीनों पहले श्वेता ने न्यूज एजेंसी भाषा से कहा था, "हां, पलक फिल्म डेब्यू करने जा रही है. दर्शील के साथ एक फिल्म के लिए भी उसकी बातचीत हो रही है. आधिकारिक बयान जल्द ही जारी किया जाएगा." 'तारें जमी पर' फेम दर्शील सफारी फिल्म 'क्विकी' में पलक के साथ नजर आएंगे.
-
गौर से देखें इन 10 चेहरों को, साल 2018 में ये बजाएंगे डंका'गदर', 'सिंह साहब दी ग्रेट', 'वीर', 'मदहोशी', 'सुहाग' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा फिल्म 'जीनियस' से अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं.
-
गौर से देखें इन 10 चेहरों को, साल 2018 में ये बजाएंगे डंकासलमान खान अपने जीजा यानी अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा को इस साल अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म से लॉन्च करेंगे. आयुष अपना डेब्यू फिल्म 'लवरात्रि' से करेंगे. यह सलमान के प्रोडक्शन बैनर सलमान खान फिल्म्स (एसकेएफ) के तहत रिलीज होने वाली पांचवी फिल्म होगी. नवोदित फिल्म निर्देशक अभिराज मिनवाला इसका निर्देशन करेंगे.