'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा सिंह ने खोले कई राज, तेज प्रताप यादव को बताया 'क्यूट'
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपना जन्मदिन गरीब और जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया. पटना में बच्चों के बीच वक्त बिताने के बाद अक्षरा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके लिए यह जन्मदिन बेहद खास रहा. उन्होंने भोजपुरी शो 'भोजपुरी बवाल', खेसारी लाल यादव, तेज प्रताप यादव और अपनी आने वाली फिल्म 'ईठा' को लेकर भी खुलकर बात की.