आपके आस-पास की इन चीजों से बढ़ सकता है अस्थमा!
अस्थमा का दौरा तब पड़ सकता है जब आप घर की धूल मिट्टी और तंबाकू के धुएं जैसी चीजों के संपर्क में आते हैं.
-
आपके आस-पास की इन चीजों से बढ़ सकता है अस्थमा!अस्थमा अटैक की वजह से खांसी, सीने में जकड़न, और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. अस्थमा का दौरा तब पड़ सकता है जब आप घर की धूल मिट्टी और तंबाकू के धुएं जैसी चीजों के संपर्क में आते हैं. इनहेलर्स का उपयोग करके इसे रोका जा सकता है.
-
आपके आस-पास की इन चीजों से बढ़ सकता है अस्थमा!व्यायाम: कठिन एक्सरसाइज से अस्थमा से पीड़ित 80% लोगों में श्वास नली संकुचित हो सकती है. कुछ लोगों में अस्थमा के लक्षणों के लिए ये उत्तरदायी है. यदि आपको व्यायाम-प्रेरित अस्थमा है, तो आप इससे पहले पांच से आठ मिनट के भीतर सीने में जकड़न, खांसी और सांस लेने में कठिनाई महसूस करेंगे.
-
आपके आस-पास की इन चीजों से बढ़ सकता है अस्थमा!प्रिजर्वेटिव: खाद्य संरक्षक अस्थमा को बढ़ा सकते हैं. सल्फाइट एडिटिव्स, जैसे कि सोडियम बिस्ल्फाइट, पोटेशियम बिस्ल्फाइट, सोडियम मेटाबिसल्फ़ाइट, पोटेशियम मेटाबाइसल्फ़ाइट और सोडियम सल्फाइट, आमतौर पर खाद्य प्रसंस्करण में इस्तेमाल किए जाते हैं, ये अस्थमा को बढ़ा सकते हैं.