250 करोड़ का है रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का बंगला, गणपति बप्पा के विसर्जन की तस्वीरों के साथ दिखाई झलक
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने 250 करोड़ के घर कृष्णा राज में गणपति बप्पा का विसर्जन किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर कीं और फैमिली के साथ बिताए पलों की झलक फैंस को दिखाई.
- Created by:
-
सितंबर 20, 2026 08:34 IST
-
Published On सितंबर 20, 2026 08:34 IST
-
Last Updated On सितंबर 20, 2026 08:35 IST
-
-
रणबीर-आलिया का घर 'कृष्णा राज' बंगले के नाम से जाना जाता है, जो रणबीर कपूर के दादा-दादी, राज और कृष्णा कपूर के नाम पर रखा गया है. दरअसल, यह घर उसी जमीन पर बना है, जो कभी उनकी थी और बाद में 1980 के दशक में ऋषि और नीतू कपूर को विरासत में मिली. वहीं अब यह रणबीर और आलिया का ऑफिशियल पता है.
-
एक तस्वीर में टाइल वाला फर्श और कमरे में भरपूर प्राकृतिक रोशनी दिखाई देती है और मंदिर की भी झलक देखने को मिल रही है. बड़ी कांच की खिड़कियां, घर के अंदर लगे हरे-भरे पौधे और कई मंजिलों वाले इस बंगले में ऑफ-व्हाइट दीवारें और भारतीय शैली का सौंदर्य देखने को मिलता है.