विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए रानी मुखर्जी और आदित्‍य चोपड़ा

रानी मुखर्जी और आदित्‍य चोपड़ा की शादी काफी प्राइवेट रही और दोनों ने ही मीडिया से इसकी ज्‍यादा जानकारी साझा नहीं की. केवल शादी ही नहीं, रानी ने अपनी बेटी आदिरा को भी पूरे एक साल तक मीडिया की नजरों से बचाए रखा. लेकिन हाल ही में एक बर्थडे पार्टी में यह जोड़ा लंबे समय बाद कैमरे में साथ कैद हुआ. आदित्‍य चोपड़ा की फिल्‍म 'बेफिक्रे' पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई है और यह आदित्‍य की 8 साल बाद पहली फिल्‍म थी.

Gallery View
  • शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए रानी मुखर्जी और आदित्‍य चोपड़ा
    आदित्‍य और रानी एक दूसरे के रिश्‍ते को काफी प्राइवेट रखते हैं लेकिन हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्‍म 'बेफिक्रे' के बाद आदित्‍य पत्‍नी रानी मुखर्जी के साथ एक निजी दोस्‍त की बर्थडे पार्टी में गए.
  • शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए रानी मुखर्जी और आदित्‍य चोपड़ा
    मीडिया से काफी दूर रहने वाले आदित्‍य इस फोटो में भी मीडिया से नजरें चुराते दिखे.
  • शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए रानी मुखर्जी और आदित्‍य चोपड़ा
    रानी इस कार्यक्रम में लाल रंग की ड्रेस में नजर आयीं जबकि आदित्‍य पूरे काले कपड़ों में थे.
  • शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए रानी मुखर्जी और आदित्‍य चोपड़ा
    रानी मुखर्जी आखिरी बॉलीवुड फिल्‍म 'मर्दानी' थी. तब से रानी खबरें से बाहर ही रहीं. लेकिन हाल ही में उन्‍होंने अपनी बार अपनी बेटी का फोटो ट्विटर पर शेयर किया और इसके साथ बेटी आदिरा के नाम एक खत भी था.
  • शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए रानी मुखर्जी और आदित्‍य चोपड़ा
    इस मौके पर कॉरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट भी दिखाई दीं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com