विज्ञापन

पौधों पर फूल आना रोक देती हैं ये 5 गलतियां, Gardening Expert ने बताया क्या न करें

घर में फूलों के पौधे लगाने के बाद हर किसी की चाहत होती है कि उनमें खूब सारे फूल खिलें. लेकिन कई बार पौधा हरा-भरा तो रहता है, उसकी टहनियां और पत्तियां भी बढ़ती रहती हैं, फिर भी फूल नहीं आते. ऐसे में पौधे की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है. गार्डनिंग एक्सपर्ट तरुण चोपड़ा ने फूलों वाले पौधों की देखभाल से जुड़ी कई जरूरी बातें बताई हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

Gallery View
  • पौधे को कम धूप वाली जगह रखना
    गार्डनिंग एक्सपर्ट तरुण चोपड़ा बताते हैं, फूलों वाले पौधों के लिए धूप बहुत जरूरी है. कई पौधों को करीब 5 से 7 घंटे सीधी धूप की जरूरत होती है. धूप कम मिलने पर पौधे की पत्तियां और टहनियां तो बढ़ सकती हैं, लेकिन फूल कम हो सकते हैं. इसलिए गुलाब, गुड़हल, गेंदा, अपराजिता और बोगनवेलिया जैसे पौधों को पर्याप्त धूप वाली जगह रखें.
  • जरूरत से ज्यादा नाइट्रोजन वाली खाद देना
    पौधों को खाद देना जरूरी है, लेकिन ज्यादा खाद नुकसान कर सकती है. खासकर नाइट्रोजन ज्यादा देने से पत्तियां और टहनियां ज्यादा बढ़ सकती हैं, जबकि फूल कम हो सकते हैं.
  • हर मौसम में फूल आने की उम्मीद करना
    इन सब से अलग एक्सपर्ट बताते हैं, हर पौधे का अपना फूल देने का समय होता है. कुछ पौधे गर्मियों में और कुछ सर्दियों में ज्यादा फूल देते हैं. वहीं, कुछ पौधों का फूल आने का समय सीमित होता है. इसलिए पौधे की देखभाल उसकी जरूरत के हिसाब से करें और हर मौसम में लगातार फूल आने की उम्मीद न करें.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com