Company MD Duped: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साइबर ठगों ने खुद को सेना का जवान बताकर एक केमिकल सप्लाई करने वाली कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर को करीब 21 लाख रुपए का चूना लगा दिया. आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए कंपनी एमडी से केमिकल खरीद के लिए संपर्क किया और भरोसा जीतने के लिए कुछ पैसे ट्रांसफर किए, जिसके बाद आरोपी ने 4 किस्तों में 20 लाख 88 हजार 585 रुपए की ठगी को अंजाम दिया.
ठग ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव टंडन को व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क किया
रिपोर्ट के मुताबिक केमिकल कंपनी के एमडी के साथ सायबर ठगी बीते 17 फरवरी को हुआ. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर को ठगी का शिकार बनाने वाले सायबर ठग ने खुद को कुणाल चौधरी बताया था और कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव टंडन को व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क किया था. कंपनी एमडी के झांसे में आते ही जालसाज ने चार किस्तों में उसने विभिन्न खातों में करीब 21 लाख रुपए जमा कराए.
आरोपी ने खुद को कलिना मिलिट्री कैंप के इंडियन आर्मी और एयरफोर्स में कार्यरत बताया
आरोपी ने खुद को कलिना मिलिट्री कैंप के इंडियन आर्मी और एयरफोर्स स्टेशन में कार्यरत बताया और ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव टंडन को पानी साफ करने वाले केमिकल की खरीद के बारे में भी पूछताछ की थी और केमिकल खरीदने के लिए कंपनी एमडी के खाते में कुछ पैसे ट्रांसफर किए जिससे एमडी का भरोसा बढ़ गया.
ये भी पढ़ें-VIDEO: 5 साल के मासूम के ऊपर गिरा लोहे का भारी-भरकम गेट, दर्दनाक मौत, झकझोर देगा घटना का CCTV वीडियो
मैनेजिंग डायरेक्टर से तीन बैंक खातों में किस्तों में कुल 20.88 लाख रुपए जमा करवा लिए
सायबर सेल में दर्ज शिकायत में बताया गया है कि जब कंपनी एमडी राजीव का आरोपियों पर भरोसा हो गया तो जालसाजों ने अलग-अलग बहानों से कंपनी से तीन बैंक खातों में किस्तों में कुल 20.88 लाख रुपए जमा करवा लिए, लेकिन जमा किए गए पैसे वापस नहीं तो एमडी को शक हुआ. काफी जद्दोजहद के पास जब पैसे वापस नहीं मिले, तब कंपनी को ठगी का एहसास हुआ और मामला दर्ज कराया.
ये भी पढ़ें-VIDEO: कांग्रेस नेता का अनूठा प्रदर्शन, 30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार जर्जर सड़क पर बैठकर कराया मुंडन














