अगर आपके पति Old Monk के शौकीन हैं और घर में भी इसकी खाली बोतल भी इधर-उधर पड़ी है तो उसे कबाड़ समझकर फेंकने की जरूरत नहीं है. थोड़ी क्रिएटिविटी से इस बोतल को किचन के लिए खूबसूरत जार में बदला जा सकता है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक DIY वीडियो में कांच की बोतल को काटकर उसके ऊपर लकड़ी का ढक्कन लगाया गया है, जिससे यह बिल्कुल नए स्टोरेज जार जैसी नजर आ रही है.
सबसे पहले बोतल को करें अच्छी तरह साफ
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले खाली Old Monk की बोतल को साबुन और पानी से अच्छी तरह साफ कर लें. बोतल पर लगे लेबल को भी हटा दें. इसके बाद बोतल के ऊपरी हिस्से को ग्राइंडर मशीन की मदद से सावधानी से काट लें. कांच काटने के दौरान हाथ में दस्ताने और आंखों पर सेफ्टी ग्लास पहनना जरूरी है. बता दें कि घर पर कांच काटना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए यह काम किसी अनुभवी व्यक्ति से ही करवाना बेहतर है.
कटे हुए हिस्से को रेगमाल से करें स्मूद
जानकारी के अनुसार, जब आप बोतल के ऊपरी हिस्से को काट लें तो उसके किनारे काफी नुकीले हो सकते हैं. इसलिए आप सावधानी से कटे हुए हिस्से को रेगमाल की मदद से घिसकर चिकना कर सकते हैं. बता दें कि इस स्टेप को जल्दबाजी में नहीं करना है. अगर आप जल्दबादी करते हैं तो कांच का छोटा सा नुकीला टुकड़ा भी हाथ को चोट पहुंचा सकता है.
लकड़ी से तैयार करें ढक्कन
बता दें कि जब बोतल के ऊपरी हिस्से की कटिंग हो जाए तो उस गोलाकार हिस्से का मेजरमेंट ले लें. गोलाकार हिस्से की नाप के हिसाब से पतली लकड़ी की पट्टी से गोल ढक्कन तैयार कर लें. साथ ही कहा कि जब ढक्कन बोतल के मुंह पर अच्छी तरह फिट हो जाए, तो बोतल का आप अपने किचन में इस्तेमाल कर सकते हैं.
ऐसे इस्तेमाल करें DIY किचन जार
जानकारी के अनुसार, जार तैयार होने के बाद इसे दोबारा अच्छी तरह साफ करके पूरी तरह सुखा लें, इसमें आप चाय पत्ती, चीनी, चावल, दाल, मसाले या दूसरे सूखे सामान रखे जा सकते हैं. हालांकि कांच काटने के बाद जार के किनारों की मजबूती और सफाई सुनिश्चित करना जरूरी है. अगर बोतल में कोई दरार या हलका चटका हुआ दिखाई दे तो इसे खाने की चीजें रखने के लिए इस्तेमाल न करें.
यह भी पढ़ें- नाली से निकलने वाले कीड़ों को कैसे रोकें? नाली के कीड़े मारने के लिए कौन सी दवा है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं