Yuvraj Singh : टीम इंडिया के फॉर्मर ऑल राउंडर क्रिकेटर युवराज सिंह और एक्ट्रेस हेजल कीच ने अपने घर एक नन्हे मेहमान को वेलकम किया है. हेजल और युवराज एक बेटे के माता-पिता बन चुके हैं. इस मौके पर युवराज ( Yuvraj Singh) ने सभी से इस खुशखबरी को साझा करते हुए इस बात की भी मांग की कि वे अपने परिवार के साथ समय चाहते हैं और प्राइवेसी बनाए रखना चाहते हैं. युवराज और हेजल (Hazel Keech) अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरु करने जा रहे हैं. आइए, उनकी इस अनोखी लव-स्टोरी पर एक नजर डालें.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
हेजल कीच और युवराज यूं तो एकदूसरे से बेहद अलग हैं, एक भारत का देसी मुंडा है तो दूसरी ब्रिटिश मैम. लेकिन, दोनों एक चीज पर आकर मिले और वह चीज है उनका प्यार. युवराज और हेजल 30 नवंबर, 2016 में शादी के बंधन में बंध गए थे. कुछ समय पहले ही कपिल शर्मा शो पर पहुंचे युवराज और हेजल अपनी प्रेम कहानी याद करते नजर आए थे और कपिल के सोफे पर भी उनके बीच की कैमेस्ट्री साफ देखने को मिली थी.
युवराज ( Yuvraj Singh) बताते हैं कि उन्होंने हेजल को पहली ही नजर में देखकर उनसे कॉफी पर चलने के लिए पूछ लिया था. हालांकि, हेजल को युवराज में कुछ खास इंट्रेस्ट नहीं था पर वे उन्हें मना करके उनका इगो नहीं तोड़ना चाहती थीं. इसलिए डेट पर जाने से बचने के लिए हेजल हां तो कह देती थीं लेकिन हां कहकर अपना फोन स्विच ऑफ करके छोड़ देती थीं. ऐसा हेजल ने तकरीबन 8 से 9 बार किया था. हेजल ( Hazel Keech) कहती हैं कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि युवराज से मिलकर उनकी जिंदगी बदलने वाली थी.
2012 में युवराज के कैंसर से पीड़ित होने के बाद हेजल ने उन्हें गुड लक मैसेज किया तो युवराज ने उन्हें अजीब लड़की समझ कर उनका नंबर ही डिलीट कर दिया था. करीन साढ़े तीन साल बाद एक म्यूचल फेसबुक फ्रेंड को युवराज ने बताया था कि हेजल से दूर रहे क्योंकि ये वही लड़की है जिससे युवराज शादी करेंगे. वैसे हेजल ने युवराज को इन तीन सालों में जरा भी घास नहीं डाली थी, लेकिन युवराज में कोंफिडेंस पूरा था.
युवराज को साढ़े 4 साल इंतजार कराने के बाद हेजल उनसे मिलने के लिए राजी हुईं थीं. उसके बाद क्या हुआ ये तो हम देख ही रहें हैं. दोनों एक साथ इस रिश्ते से बेहद खुश हैं और इस नन्हे मेहमान के आने के बाद दोनों की खुशियां और बढ़ने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं