Cabs For Women: आज के समय में भी, जब कोई लड़की किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करती है, तो उसे अक्सर पहले अपने परिवार या दोस्तों के साथ लाइव लोकेशन शेयर करनी पड़ती है, बाइक टैक्सी में बैठने से पहले फोन पकड़े रहना पड़ता है या बस उम्मीद करनी पड़ती है कि ड्राइवर तय रास्ते पर ही रहेगा. अब यह सब बहुत ही सामान्य लगने लगे हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या रोज-रोज इस चिंता में रहना सही है? अगर आप भी कहीं न कहीं इस सवाल से परेशान रहती हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है.
सोशल मीडिया आज के समय में सवालों के जवाब पाने का सबसे आसान तरीका बन गया है. हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वाइरल हुआ है, जिसने इस विषय पर काफी ध्यान खींचा. वीडियो में एक महिला फेरी राइड सिस्टर पार्टनर से मिलती है, जो खुद महिला ड्राइवर हैं और आराम से यह समझाती हैं कि ऐप कैसे काम करता है.
- केवल महिलाएं ही राइड बुक कर सकती हैं
- गाड़ी में सुरक्षा के लिए कैमरे लगे हैं
- सिस्टम इस तरह बनाया गया है कि यात्रा के दौरान तनाव कम हो
ये छोटी सी बातचीत सिर्फ ऐप की जानकारी देने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सिर्फ महिलाओं के लिए बनाई गई यह सेवा महिलाओं के भरोसे और सुरक्षा की चिंता को कैसे कम करती है.

फेरी राइड्स से जुड़ी सारी जानकारी
फेरी भारत का पहला पूरी तरह से इलेक्ट्रिक और महिला-नेतृत्व वाला मोबिलिटी प्लेटफ़ॉर्म है. इसे 2023 में गुरुग्राम में शुरू किया गया था. फेरी का मकसद महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित, भरोसेमंद और चिंता-मुक्त बनाना है. यह प्लेटफ़ॉर्म इस सोच के साथ बनाया गया है कि महिलाएं रोज़मर्रा की यात्रा के दौरान होने वाले जोखिमों से बच सकें, जैसे अप्रत्याशित ड्राइवर व्यवहार या भरोसेमंद विकल्पों की कमी. फेरी का मॉडल बहुत सरल है: महिला राइडर, महिला ड्राइवर, और एक ऐसा सिस्टम जो दोनों में सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाए.
फेरी शेड्यूल्ड राइड्स की सुविधा भी देती है, जिससे महिलाएं पहले से भरोसेमंद राइड बुक कर सकती हैं और कैंसलेशन या कीमतों में अचानक बढ़ोतरी की चिंता नहीं रहती.
इसके सिटी रेंटल की सुविधा है, इसमें आप घंटे के हिसाब से गाड़ी किराए पर लेकर शहर में काम, ब्रंच, कैफे या अचानक बनाई गई प्लान्स के लिए आसानी से यात्रा कर सकती हैं.
राइड से जुड़ी कुछ जरूरी बातें
- नियमित दैनिक राइड्स:ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए बहुत मददगार. समय पर पिक-अप मिले और आखिरी समय में कैंसलेशन या अतिरिक्त कीमत की चिंता न हो
- घंटे के हिसाब से रेंटल: छोटे काम, मनोरंजन या अपने हिसाब से घूमने-फिरने के लिए सही
- उपलब्धता: फिलहाल केवल गुरुग्राम में
- कौन राइड कर सकता है: सिर्फ़ महिलाएं
- कौन ड्राइव करता है: महिला ड्राइवर (सिस्टर पार्टनर)
- कैसे बुक करें: फेरी राइड्स मोबाइल ऐप (Android/iOS) से
- सेवा के प्रकार: ऑन-डिमांड राइड्स, शेड्यूल्ड राइड्स और सिटी रेंटल
- सुरक्षा फीचर्स: गाड़ी में कैमरा, रीयल-टाइम ट्रैकिंग और सत्यापित चालक, शेड्यूल्ड राइड्स में भरोसेमंद सेवा दी जाती है.
- वाहन: पूरी तरह से इलेक्ट्रिक
इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट का ग्लैमरस लुक, ट्रेंडी व्हाइट सूट से लें स्टाइल इंस्पिरेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं