Decoding Alia Bhatt Traditional Look: अपनी सिंपल और एलिगेंट लुक को लेकर एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. कपूर खानदान की बहू ने एक बार फिर अपने ट्रेडिशनल वियर से सबका दिल जीत लिया है. वायरल हुई नई तस्वीरों में एक्ट्रेस का वाइट सूट वाला लुक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और ऐसा इसलिए क्योंकि आलिया ने कुर्ते के साथ नॉर्मल की जगह यूनिक डिजाइन वाली सलवार पहनी है.

Insta@stylebyami
क्या है आलिया के इस लुक में खास?
आलिया का यह न्यू लुक देसी के साथ स्टाइलिश होना किसे कहते हैं, इसका परफेक्ट एग्ज़ाम्पल है. ऐसा इसलिए क्योंकि आलिया ने जो सूट के साथ सलवार पहनी है, वो बेहद यूनिक है, यह स्टाइलिंग टिप सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है.

Insta@stylebyami
वाइट सूट वाले लुक को कंप्लीट बनाने के लिए आलिया ने साथ में वाइट कलर के पर्ल वाले ईयररिंग्स पहने हैं, इसके साथ ही आलिया के हाथ में दिखीं स्टेटमेंट रिंग्स भी सुंदर नजर आ रही हैं. वहीं अगर बात करें बालों की, तो आलिया ने अपने पूरे लुक को ध्यान में रखकर बालों को चोटी के रूप में बांधा है.

Insta@stylebyami
करण तोरानी के लेबल का यह डिजाइन और एमी पटेल की स्टाइलिंग ने सभी को इस लुक का दीवाना बना दिया है. अगर आप भी भारी-भारी कपड़ों को पहनकर परेशान हो गए हैं, तो इस लुक को अपनी इंस्पिरेशन बना सकते हैं.

Insta@Insta@stylebyami
इसे भी पढ़ें: 4B Movement: न डेट, न शादी और न बच्चें, जानें क्यों पुरुषों से दूरी बनाकर जीना चाहती हैं महिलाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं