Hand Care Tips At Home : सर्दी (Winter) आते ही हमारी त्वचा का मॉइश्चराइजर चला जाता है, जिससे हमानी त्वचा फटना शुरू कर देती है. चूंकि सबसे ज्यादा काम हमारे हाथ करते हैं. यही वजह है कि सबसे पहले हमारे हाथ ड्राई होने लगते हैं. दरअसल, सर्दी (Winter) में हमारी त्वचा को बहुत ज्यादा मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है. अगर हम अपने हाथों का ध्यान सही से नहीं रखते हैं तो हमारे हाथ फटना (cracked hands) शुरू कर देते हैं. और इसका सबसे ज्यादा असर हमारे हाथों पर दिखता है. हाथों के बार-बार धुलने (Hand Wash) और अलग-अलग तरह का काम करने की वजह से ये पूरे शरीर के मुकाबले ज्यादा ड्राई (Dry) होते हैं और कई बार इनसे पपड़ी भी निकलने लगती है. सर्दी में हाथों की ड्राईनेस दूर करने के लिए ये घरेलू उपाय आप आजमा सकते हैं.

घरेलू उपाय से हाथ फटना हो जाएंगे बंद | These Home Remedy Stop The Cracking Hands
हाथों से साबुन सही से छुड़ाएंआप और हम सभी जानते हैं कि कोरोना के कारण हम लोग अपने हाथ रोजान कई बार धोते हैं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं. पर आपको मालूम है कि हाथों को धोने का सही तरीका क्या है. हाथों को धोने का सही तरीका सिर्फ ये ही नहीं है कि उनमें ठीक से साबुन (Soap) लगाकर साफ किया जाए, बल्कि ये भी है कि उन्हें सही तरह से साफ भी करें. कई लोग आपको ऐसे मिल जाएंगे जो अपने हाथों से साबुन (Soap) को ठीक से छुड़ाते नहीं हैं और इसलिए हाथों में ड्राइनेस बढ़ जाती है. अगर साबुन स्किन पर छूट गया है तो ये ड्राइनेस और खुजली पैदा कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सर्दी (Winter) में आप हाथ धोने के लिए ना तो बहुत ठंडा और ना ही बहुत गर्म पानी इस्तेमाल करें. जितना ज्यादा गर्म पानी होगा उतनी ही त्वचा संबंधित समस्या बढ़ेगी और वो स्किन से मॉइस्चर को कम कर देगी. फिर धोए हुए हाथों को पोंछने के लिए सॉफ्ट टॉवल से हल्का प्रेस करके साफ करें. ना कि उन्हें किसी भी फैब्रिक से आप रगड़ें.

आप ध्यान रखें कि घर और ऑफिस दोनों ही जगहों पर सोप फ्री क्लींजर यूज करें. आप सल्फेट या पैराबन युक्त साबुन (Soap) ना इस्तेमाल करें. कोशिश करें कि सोप फ्री वॉश का इस्तेमाल ही करें.

जितना ग्रीसी मॉइश्चराइजर आप रात में इस्तेमाल करेंगी उतने ही सॉफ्ट हाथ सुबह मिलेंगे. नाइट स्किन केयर रूटीन आपको बहुत फायदा पहुंचा सकता है.
हाथ धोते समय हाथों में कोई रिंग वगैरह ना पहनें. इसी के साथ, आप बाहर जाते समय ग्लव्ज का इस्तेमाल जरूर करें. ये दोनों टिप्स छोटे हैं जरूर पर काफी मददगार साबित हो सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं