फोन, वॉलेट और चाबियां जेब में रखना आम बात है. लेकिन कुछ पुरुष इन चीजों के साथ एक छोटी सी कंघी भी हमेशा अपने पास रखते हैं. ऑफिस जाना हो, दोस्तों से मिलना हो, डेट पर जाना हो या बस कुछ सामान लेने बाहर निकलना हो, उनकी जेब में कंघी जरूर होती है. मौका मिलते ही वे जेब से कंघी बाहर निकालते हैं और अपने बाल सेट कर लेते हैं. अगर आप भी इन्हीं पुरुषों में से एक हैं और अक्सर ऐसा करते हैं, तो आइए जानते हैं इसे लेकर साइकोलॉजी क्या कहती है.
नंबर 1- अपने लुक को लेकर रहते हैं सजग
साइकोलॉजी के मुताबिक, ऐसे लोग सेल्फ-प्रेजेंटेशन पर ज्यादा ध्यान देते हैं. जैसे- जब भी वे घर से बाहर निकलते हैं, तो उनके दिमाग में काम से अलग ये भी चल रहा होता है कि दूसरे लोग उन्हें किस तरह देखेंगे. इस बात को समझने के लिए मनोवैज्ञानिक जॉन नेजलेक (John Nezlek) ने एक स्टडी भी की. इस स्टडी में देखा गया कि ज्यादातर लोग खुद के लिए तैयार नहीं होते हैं, बल्कि उनके दिमाग में ये रहता कि सामने वाला व्यक्ति उन्हें कैसे पंसद करेगा. साथ ही, जब लोगों को लगता था कि उनके कपड़े और उनका लुक दूसरों को अच्छा लग रहा है, तो वे खुद को ज्यादा कॉन्फिडेंट फील कर पाते हैं.
नंबर 2- मिलता है चीजें कंट्रोल रखने का एहसासकुछ लोगों की आदत होती है कि वे चीजों को अपने कंट्रोल में रखें. कंघी उन्हें ये एहसास दिला सकती है. जैसे- मान लीजिए किसी पुरुष को एक जरूरी मीटिंग के लिए घर से निकलना है. रास्ते में ट्रैफिक कितना मिलेगा, बारिश होगी या नहीं, ट्रेन लेट होगी या नहीं इन चीजों को वह कंट्रोल नहीं कर सकता. लेकिन अगर रास्ते में हवा या हेलमेट की वजह से उसके बाल खराब हो जाते हैं, तो वह उन्हें ठीक कर सकता है. इस तरह कंघी उसके लिए चीजों को कंट्रोल में रखने का जरिया बन जाती है.
ऐसे में अगर आप भी हमेशा अपने पास कंघी रखते हैं, तो हो सकता है कि आप सेल्फ-प्रेजेंटेशन पर ज्यादा ध्यान देते हैं या फिर आपको चीजों को थोड़ा कंट्रोल में रखने की आदत हो.
नंबर 3- बार-बार करने से बन जाती है आदतइन सब से अलग कई बार इसके पीछे कोई खास वजह नहीं भी होती है. कई बार कोई काम बार-बार करने से आदत बन जाता है. आसान भाषा में समझें, तो अगर किसी दिन कंघी साथ होने से वो काम आ जाए, तो अगली बार व्यक्ति फिर उसे जेब में रख सकता है और धीरे-धीरे यह उसके रोज के रूटीन का हिस्सा बन जाता है. इस तरह घर से निकलते समय वो फोन, वॉलेट और चाबी के साथ-साथ कंघी भी रखने लगता है.
यानी जेब में कंघी लेकर चलने का मतलब सिर्फ ये नहीं होता है कि व्यक्ति अपने लुक को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं है, हो सकता है कि उसे खुद को व्यवस्थित रखना पसंद हो. इस तरह एक छोटी सी आदत आपके बारे में बहुत कुछ बता सकती है. एक छोटी सी कंघी किसी के लिए सिर्फ बाल ठीक करने का सामान हो सकती है, तो किसी के लिए सुविधा और अपने लुक को संभालने का तरीका.
यह भी पढ़ें- जेड प्लांट सूखने लगे तो क्या करना चाहिए? गार्डनिंग एक्सपर्ट से जानें जेड प्लांट को मरने से कैसे बचाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं