विज्ञापन

Weight Loss करने के लिए Cardio पहले करना चाहिए या Weight Lifting? जिम जाते हैं तो जान लें

कई लोगों के मन में सवाल होता है कि उन्हें जिम में पहले कार्डियो करना चाहिए या वेट लिफ्टिंग, आइए आसान भाषा में समझते हैं आपके लिए क्या करना ज्यादा फायदेमंद है-

Weight Loss करने के लिए Cardio पहले करना चाहिए या Weight Lifting? जिम जाते हैं तो जान लें
Cardio पहले करें या Weight Lifting?
(Photo Credit: Freepik)

फिट रहने के लिए आजकल ज्यादातर लोग जिम जाना पसंद करते हैं. अब, जिम की शुरुआत में अधिकतर लोगों के मन में ये सवाल होता है कि पहले कार्डियो करें या वेट लिफ्टिंग? अगर आप भी इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं, तो यहां हम आपको इस सवाल का जवाब देने वाले हैं. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

जिम में पहले कार्डियो करें या वेट लिफ्टिंग?

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्डियो और वेट ट्रेनिंग दोनों ही शरीर के लिए जरूरी हैं. दोनों में से क्या पहले करना चाहिए, ये आपके फिटनेस गोल पर निर्भर करता है. आसान भाषा में कहें, तो हर व्यक्ति का जिम जाने का कारण अलग होता है. कोई वजन कम करना चाहता है, कोई मसल्स बनाना चाहता है, तो कोई अपनी फिटनेस और स्टैमिना बढ़ाना चाहता है. इसलिए सबसे पहले यह तय करें कि आप किस मकसद से वर्कआउट कर रहे हैं.

मसल्स बढ़ानी है तो पहले करें वेट लिफ्टिंग

अगर आपका गोल मसल्स बढ़ाना है, तो आपके लिए वेट लिफ्टिंग पहले करना फायदेमंद है. शुरुआत में शरीर में ज्यादा एनर्जी होती है, इसलिए आप बेहतर तरीके से एक्सरसाइज कर पाते हैं. जब आप पहले वेट लिफ्टिंग करेंगे तो मसल्स पर अच्छा असर होगा और इस तरह आपका गोल जल्दी पूरा हो पाएगा.

वजन कम करना है तो यह तरीका अपनाएं

अगर आप वेट लॉस करने के लिए जिम जा रहे हैं, तो भी पहले वेट ट्रेनिंग और उसके बाद कार्डियो करना फायदेमंद हो सकता है. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, वेट ट्रेनिंग के बाद शरीर की एनर्जी का एक हिस्सा इस्तेमाल हो चुका होता है. इसके बाद कार्डियो करने पर शरीर एनर्जी के लिए फैट को ज्यादा तेजी से इस्तेमाल कर सकता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है.

स्टैमिना और हार्ट हेल्थ के लिए कार्डियो जरूरी

अगर आप स्टैमिना बढ़ाना चाहते हैं और हार्ट हेल्थ पर भी फोकस है, तो कार्डियो करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है. कार्डियो करने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और शरीर लंबे समय तक एक्टिव रहता है.

इस तरह आप अपने गोल को ध्यान में रखकर अपना वर्कआउट प्लान कर सकते हैं. और बेहतर नतीजों के लिए आप हफ्ते में कुछ दिन कार्डियो से शुरुआत कर सकते हैं और बाकी दिनों में पहले वेट ट्रेनिंग कर सकते हैं. इससे मसल्स को भी आराम मिलेग और आपको वर्कआउट में बोरियत भी नहीं होगी.

इस बात का भी रखें ध्यान

सिर्फ जिम करना ही काफी नहीं है. सही डाइट भी उतनी ही जरूरी है. वेट ट्रेनिंग के बाद प्रोटीन वाली चीजें जैसे दूध, दही, अंडा, पनीर या दाल लें, ताकि मसल रिकवरी जल्दी और सही तरीके से हो पाए. वहीं कार्डियो के बाद हेल्दी कार्बोहाइड्रेट जैसे फल, ओट्स या रोटी खाने से शरीर को दोबारा एनर्जी मिलती है.

यानी कार्डियो पहले करें या वेट लिफ्टिंग, यह पूरी तरह आपके फिटनेस गोल पर निर्भर करता है. अगर आप मसल्स बनाना चाहते हैं तो पहले वेट ट्रेनिंग करें. अगर स्टैमिना बढ़ाना चाहते हैं तो कार्डियो पहले करना फायदेमंद है. वहीं वजन कम करने वालों के लिए वेट ट्रेनिंग के बाद कार्डियो करना अच्छा माना जाता है.

यह भी पढ़ें- क्या पौधों को AC वाले कमरे में रखना चाहिए? जानें AC की हवा से पौधों पर कैसा असर होता है
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Loss, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com