विज्ञापन

कब है फादर्स डे? जानें सही तारीख और पापा को खुश करने वाले बेस्ट गिफ्ट आइडियाज

आखिर जून के तीसरे रविवार को ही क्यों मनाते हैं फादर्स डे, जानें इसके पीछे की कहानी और पापा को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट.

कब है फादर्स डे? जानें सही तारीख और पापा को खुश करने वाले बेस्ट गिफ्ट आइडियाज
जून में किस दिन मनाया जाएगा फादर्स डे? (Image iStock)

पापा का नाम लेते ही बड़ी जिम्मेदारी, फैसले, प्यार और हर परेशानी का हल दिमाग में आ जाता है. मां अगर हमारा लाड-प्यार है, तो पापा हमारे पूरे घर की वो मजबूत दीवार हैं जो हर धूप-छांव को खुद पर झेल लेती है. हमारी हर छोटी-बड़ी जरूरत को बिना कहे पूरा कर दे जो हमारे पापा है. इसी प्यार और उनके बलिदान को शुक्रिया कहने का दिन है फादर्स डे. 

​कब है फादर्स डे? (Father's Day 2026 Date)

​हर साल की तरह इस साल भी लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर फादर्स डे किस तारीख को है? आपको बता दें कि फादर्स डे की कोई एक तय तारीख नहीं होती है. पूरी दुनिया में हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है. साल 2026 में जून का तीसरा रविवार 21 जून को पड़ रहा है. यानी इस बार 21 जून 2026 को फादर्स डे मनाया जाएगा. संडे का दिन होने की वजह से आपके पास पूरा मौका रहेगा कि आप इस दिन को पापा के साथ मजेदार तरीके से बिता सकें.

​क्यों मनाया जाता है यह दिन? जानें इसकी शुरुआत की कहानी-

​फादर्स डे मनाने की कहानी बड़ी ही इमोशनल है. इसकी शुरुआत अमरीका की रहने वाली सोनोरा स्मार्ट डोड (Sonora Smart Dodd) नाम की एक महिला ने की थी. सोनोरा जब बहुत छोटी थीं, तभी उनकी मां का निधन हो गया था. इसके बाद उनके पिता विलियम जैक्सन स्मार्ट ने अकेले ही अपनी बेटी और बाकी 5 बच्चों को पाला-पोसा. उन्होंने बच्चों को मां और बाप दोनों का प्यार दिया. ​जब सोनोरा बड़ी हुईं, तो उन्हें अहसास हुआ कि जैसे मां के लिए मदर्स डे मनाया जाता है, वैसे ही पिताओं के सम्मान में भी एक दिन होना चाहिए. उनके इसी प्रयास के बाद पहली बार 1910 में फादर्स डे मनाया गया. आगे चलकर साल 1972 में अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने जून के तीसरे रविवार को आधिकारिक तौर पर फादर्स डे घोषित कर दिया. तब से लेकर आज तक यह पूरी दुनिया में मनाया जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

इस दिन को खास बनाने के लिए पापा के साथ बिताए समय. (Image NDTV) 

​पापा के लिए सबसे काम के गिफ्ट आइडियाज- 

​अक्सर हम पापा को गिफ्ट देने के नाम पर शर्ट, वॉलेट या बेल्ट खरीद लेते हैं. लेकिन इस बार कुछ ऐसा दीजिए जो सच में उनके डेली रूटीन में काम आए और उन्हें पसंद भी आए.

  1. ​स्मार्टवॉच या हेल्थ ट्रैकर- उम्र बढ़ने के साथ पापा की सेहत का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है. आप उन्हें एक अच्छी स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं, जो उनका ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट और डेली स्टेप्स काउंट ट्रैक कर सके.
  2. सारेगामा कारवा- अगर आपके पापा को पुराने जमाने के गाने सुनना पसंद है, तो यह उनके लिए सबसे बेस्ट गिफ्ट है. इसमें किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और मुकेश जैसे दिग्गजों के हजारों गाने पहले से लोड होते हैं. 
  3. कस्टमाइज्ड ग्रूमिंग किट- पापा अक्सर अपने ऊपर पैसे खर्च करने से कतराते हैं. आप उन्हें एक बढ़िया शेविंग और ग्रूमिंग किट गिफ्ट कर सकते हैं, जिसमें प्रीमियम रेजर, शेविंग क्रीम, आफ्टरशेव और मॉइस्चराइजर शामिल हो.
  4. ​कंफर्टेबल जूते- अगर आपके पापा अक्सर सुबह या शाम को टहलने जाते हैं, तो उनके लिए एक जोड़ी बढ़िया, हल्के और आरामदायक वॉकिंग शूज खरीदें. यह गिफ्ट उनके पैरों को आराम देगा और उन्हें आपकी परवाह का अहसास कराएगा.

​बिना पैसे खर्च किए ऐसे बनाएं इस दिन को स्पेशल-

  • ​गिफ्ट देना ही सब कुछ नहीं होता. अगर आप इस दिन को और भी यादगार बनाना चाहते हैं, तो संडे के दिन सुबह की चाय पापा के साथ पीजिए. 
  • उनसे पुरानी बातें शेयर कीजिए, उनके जमाने के किस्से सुनिए.
  • दोपहर या रात का खाना उनकी पसंद का बनाइए या उन्हें किसी शांत जगह पर घुमाने ले जाइए.

ये भी पढ़ें- झुलसती गर्मी में भी हरे-भरे रहेंगे आपके पौधे, बस आज़माएं ये आसान देसी नुस्खे

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
सीनियर सब एडिटर
दिल से फूडी हूं! इटेलियन, चाइनीज और इंडियन फूड्स खाना ही नहीं उनके बारे में जानना और बात करना भी पसंद है. नए स्वाद और फूड की तलाश का जुनून हर समय रहता... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fathers Day, Fathers Day 2026, Fathers Day Gift Guide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com