How to get rid of owl from home: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में पिछले कुछ दिनों से लोग उल्लुओं के आतंक से परेशान हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, उल्लू के करीब चार से पांच लोगों पर हमला कर दिया है. हमलों में कई लोगों को चोटें आई हैं. इन घटनाओं के कारण सोसाइटी में रहने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है. ऐसे में अधिकतर लोगों के मन में सवाल है कि आखिर उल्लू झपट्टा मारे तो क्या करना चाहिए. साथ ही अगर उल्लुओं को भगाने के क्या उपाय हैं. आज हम आपको इन्हीं सवालों का जवाब देने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...
उल्लू झपट्टा मारे तो क्या करें? | How to get rid of owls
अगर उल्लू झपट्टा मारता है तो आप सबसे पहले अपने सिर को ढकें. साथ ही एक ही जगह पर न खड़े रहें, वहां से आप दूर किसी सुरक्षित जगह पर पहुंच जाएं. इसके अलावा आप शोर मचा सकते हैं, ताकि उल्लू डर जाए और वहां से भाग जाए. इसके अलावा अगर किसी रिहायशी इलाके में उल्लू बार-बार हमला कर रहे हैं, तो तुरंत स्थानीय वन विभाग से संपर्क करें.
उल्लुओं से कैसे बचाव करें? | Owl Prevention Tips
- उल्लुओं के खाने और पानी के सोर्स को हटा दें.
- घर के बाहर एल्युमिनियम के डिब्बे, विंड चाइम्स या अन्य आवाज करने वाली चीजें टांग दें.
- घर के आंगन में आने से रोकने के लिए मोशन सेंसर वाली लाइट लगाएं.
उल्लू को भगाने के क्या उपाय हैं
उल्लू को भगाने के लिए आप तेज रोशनी, तेज आवाज और उनके बैठने की जगहों को हटाना सबसे कारगर उपाय माना जाता है. हालांकि, ध्यान रखें कि आप उल्लू को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचाएं. घर में आने से रोकने के लिए रात में अपने आंगन या बरामदे की लाइट जलाकर रखें. इसके अलावा अगर उल्लू घर में आ जाता है तो, शोर मचाए या फिर कोई तेज आवाज करें, ताकि उल्लू भाग जाएं. दरअसल, उल्लू को शांतिपूर्ण माहौल पसंद होता है, इसलिए शोर के कारण वे भाग जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: थर्माकोल छोड़ें... इन चीजों से सजाएं गणपति का पंडाल, घर बैठे तैयार हो जाएगा सुंदर मंडप
यह भी पढ़ें: मच्छर किस गंध से सबसे ज्यादा नफरत करते हैं? घर पर लगाएं यह हरा पौधा, बच्चे से दूर भागेगा मॉस्किटो
यह भी पढ़ें: दोमुंहा सांप घर में ना आए इसके लिए क्या करें? सांप को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं