कई बार ऐसा होता कि सुबह ऑफिस, कॉलेज या किसी खास जगह पर जाने की जल्दी होती है, लेकिन अलमारी खोलते ही सबसे पहला सवाल आता है- 'आज क्या पहनूं?' ज्यादातर समय कपड़ों से भरी अलमारी होने के बाद भी पहनने के लिए कुछ अच्छा नहीं मिलता. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो Capsule Wardrobe आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं क्या होती है कैप्सूल वार्डरोब और कैसे ये आपके काम आ सकती है.
Capsule Wardrobe क्या होती है?
Capsule Wardrobe का मतलब है ऐसी छोटी और सोच-समझकर बनाई गई वॉर्डरोब, जिसमें सिर्फ जरूरी और आसानी से एक-दूसरे के साथ मैच होने वाले कपड़े हों. इसमें ऐसे कपड़े रखे जाते हैं जो कभी जल्दी फैशन से बाहर नहीं होते और जिन्हें अलग-अलग तरीके से पहनकर कई नए लुक तैयार किए जा सकें. इससे हर दिन कपड़े चुनना आसान हो जाता है, कम कपड़ों से ज्यादा आउटफिट तैयार किए जा सकते हैं और बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश लुक मिलता है.
किन कपड़ों को रखें?Capsule Wardrobe बनाते समय सबसे पहले अपने रोज पहनने वाले कपड़ों पर ध्यान दें. जैसे एक अच्छी सफेद शर्ट, सिंपल टी-शर्ट, अच्छी फिटिंग वाली जींस, ब्लैक या नेवी ब्लू कलर की पैंट, एक सिंपल स्कर्ट, जैकेट और जरूरत के हिसाब से एक ट्रेंच कोट. रंगों में सफेद, काला, नेवी ब्लू, ग्रे और बेज जैसे न्यूट्रल कलर चुनें. इन कलर के कपड़े लगभग हर दूसरे कपड़े के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं.
जो सबसे ज्यादा पहनते हैं, उसे दोबारा खरीद सकते हैंअगर आपको कोई खास टी-शर्ट, शर्ट या पैंट बहुत पसंद है और आप उसे बार-बार पहनते हैं, तो उसी तरह के दो-तीन कपड़े खरीद लें. इससे आप अपने पसंद के फिट को अलग तरह से रिक्रिएट कर पाएंगे.
पुराने कपड़ों की करें सफाईहर 5-6 महीने में अपनी अलमारी जरूर देखें. अगर कोई कपड़ा लंबे समय से आपने पहना ही नहीं है और आपको लग रहा है कि अब आपको उसकी जरूरत नहीं है, तो आप ऐसे कपड़े किसी जरूरतमंद को दान कर सकते हैं या रिसेल भी कर सकते हैं.
एक कपड़े से बनाएं कई लुकCapsule Wardrobe की सबसे अच्छी बात यह है कि एक ही कपड़े को कई तरह से पहना जा सकता है. जैसे आप सफेद शर्ट को जींस, ट्राउजर और स्कर्ट तीनों के साथ पहन सकते हैं. सर्दियों में उसके ऊपर स्वेटर या जैकेट पहन लें और गर्मियों में सिर्फ शर्ट पहनें. बैग, जूते, बेल्ट और ज्वेलरी बदलकर भी नया लुक पाया जा सकता है.
इस तरह आपको रोज अपने लिए आउटफिट चुनने में ज्यादा समय नहीं लगेगा, साथ ही आपकी बेवजह की शॉपिंग भी कम हो जाएगी.
यह भी पढ़ें- मेकअप के बाद होंठों के आसपास चेहरा दिखने लगता है काला? इस आसान ट्रिक से करें फिक्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं