विज्ञापन

इन 7 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है साबूदाना, जानें व्रत में कैसे करें इसका सेवन

Sabudana Khane Ke Fayde: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. कुछ भक्त पूरे नौ दिन का उपवास रखते हैं. ऐसे में सेहत का भी खास ख्याल रखना चाहिए. इस आर्टिकल में जानें व्रत में साबूदाना खाने से क्या होता है.

इन 7 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है साबूदाना, जानें व्रत में कैसे करें इसका सेवन
Sabudana Benefits: साबूदाना खाने के बड़े फायदे.

Sabudana For Navratri: चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की भक्ति में लीन होकर व्रत रखते हैं. व्रत के दौरान शरीर को सही पोषण और ऊर्जा मिलना बहुत जरूरी होता है, इसलिए खान-पान पर खास ध्यान देना पड़ता है. ऐसे में साबूदाना फलाहार का सबसे पसंदीदा और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प बन जाता है. यह हल्का, जल्दी पचने वाला और स्वादिष्ट होता है, जो व्रत में थकान दूर रखता है और पूरे दिन तरोताजा बनाए रखता है.  

Latest and Breaking News on NDTV

साबूदाना के पोषक तत्व- (Nutrients of Sabudana)

साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और विटामिन भरपूर होते हैं.

कैसे बनता है साबूदाना- (How is Sabudana made)

साबूदाना कसावा (टैपिओका) के कंद से बनता है. यह छोटे-छोटे दानों का रूप लेता है, जो पानी या दूध में उबालने पर पारदर्शी हो जाता है. 

साबूदाना खाने के फायदे- (Sabudana Khane Ke Fayde)

1. कमजोरी- 

व्रत में साबूदाना खाने से तुरंत ऊर्जा मिलती है और कमजोरी नहीं होती है. 

2. पाचन- 

साबूदाना फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन मजबूत करने औ कब्ज दूर पेट हल्का महसूस कराने में मदद कर सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. मोटापा- 

साबूदाना वजन नियंत्रण में भी सहायक है. क्योंकि कैलोरी कम होने से व्रत के दौरान अनावश्यक वजन नहीं बढ़ता.  

4. डायबिटीज- 

साबूदाना डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि फाइबर और प्रोटीन ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करते हैं. 

5. दिल- 

साबूदाना पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो दिल स्वस्थ रखने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. 

6. स्किन और बालों- 

साबूदाना में पाए जाने वाले विटामिन्स और सेलेनियम स्किन और बालों को चमकदार बनाते हैं.

7. इम्यूनिटी-  

व्रत में साबूदाना खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है. 

कैसे करें साबूदाने का सेवन- (How to consume sago)

व्रत में लोग इसे खिचड़ी, खीर या सिंपल उबालकर खाते हैं. सब्जियां मिलाकर खिचड़ी बनाने से यह और पौष्टिक बन जाती है. सुबह नाश्ते में साबूदाना लेने से पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है.

इसे बनाने का आसान तरीका है. साबूदाना 2-3 घंटे भिगोकर उबालें. सब्जियां (आलू, मटर, मूंगफली) मिलाकर मसाले डालकर खिचड़ी बनाएं. साबूदाना खिचड़ी व्रत के दौरान एक बेहतरीन और ऊर्जा से भरपूर नाश्ता है. यह तेजी से ऊर्जा प्रदान करता है क्योंकि इसमें भरपूर कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं और यह बहुत आसानी से पच जाता है. इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है. साथ ही कैल्शियम की मौजूदगी हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होती है. मूंगफली और आलू डालकर इसकी पौष्टिकता को और बढ़ाया जा सकता है, जिससे यह और स्वादिष्ट व पौष्टिक बन जाता है.

ये भी पढ़ें- Kuttu Ka Atta: व्रत में करते हैं कुट्टू के आटे का सेवन, तो ऐसे करें पुराने और मिलावटी आटे की पहचान, जानें फायदे और नुकसान

क्या चौथी स्टेज पर ठीक हो सकता है कैंसर? Dr Vivek Mangla से जानें How to Avoid Colon Cancer | Read

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com