विराट कोहली अनुष्का शर्मा मुम्बई रिसेप्शन
- मुम्बई के 'द सेंट रेगिस' होटल में हुआ रिसेप्शन
- अनुष्का ने पहना सब्यासाची लहंगा
- विराट कोहली के आउटफिट में हुई गड़बड़
नई दिल्ली:
विराट-अनुष्का का मुम्बई में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ. अमिताभ बच्चन, रेखा, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, करण जौहर, कंगना रनौट, कटरीना कैफ, धोनी, हरभजन, युवराज जैसे कई दिग्गज इस पार्टी में शामिल हुए. इस रिसेप्शन में अनुष्का ने डिज़ाइनर सब्यासाची का मटैलिक लहंगा पहना. स्मोकी ग्रे कलर के टच वाले इस लहंगे पर ऑरगैंजा के फूल बने हुए थे, जिन्हें सिल्वर धागे और सीक्वन टेक्स्चर पर बुना गया था. वहीं, इनके दुपट्टे को लखनऊ के अवॉर्ड विनिंग कारीगरों ने बनाया. अनुष्का की जूलरी भी सब्यासाची के जूलरी कलेक्शन में से थी, जो रोज़ कट डायमंड्स, सॉलिटेयर और ब्रियोलेट्स जेम्सस्टोन से बनी थी.
मिलिए उन 8 लोगों से जिन्होंने विराट-अनुष्का की शादी को बनाया साल की सबसे चर्चित शादी

इसी बीच विराट के आउटफिट को लेकर गड़बड़ हो गई. विराट ने रिसेप्शन में इंडिगो वेलवेट नेवी ब्लू बंदगला पहना जिसमें विटेंज सोने के बटन लगे हुए थे. इस बंदगले के साथ विराट ने आइवरी और सिल्क से बनी जोधपुरी ट्राउज़र पहना. जिसे पहले डिज़ाइनर सब्यासाची ने अपने मेन्स कलेक्शन में से बताया. लेकिन कुछ देर बाद पोस्ट को हटाया गया और लिखा गया कि कुछ कंफ्यूज़न की वजह से सब्यासाची ने भी मिलता-जुलता डिज़ाइनर पीस बनाया, लेकिन जो विराट कोहली ने पहना वो डिज़ाइनर राघवेंद्र राठौर का है.
विराट-अनुष्का के डांस से रोमांस तक, देखें शादी की पूरी VIDEO एल्बम

इस पोस्ट को हटा कर फिर बाद में सब्यासाची ने एक और पोस्ट कर बताया कि ये आउटफिट उनका नहीं बल्कि डिज़ाइनर राघवेंद्र राठौर का है.
आपको बता दें विराट-अनुष्का ने संगीत से लेकर रिसेप्शन तक सभी आउटफिट डिज़ाइनर सब्यासाची के पहनें लेकिन मुम्बई के इस रिसेप्शन में एक गड़बड़ी ने इस शादी को सब्यासाची वेडिंग होने से रोक दिया.
Photos: मेहंदी से विदाई तक, विराट-अनुष्का ने पहने कीमती रत्नों से जड़े हुए कपड़े
देखें वीडियो - मुंबई में विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में शामिल हुईं कई हस्तियां
मिलिए उन 8 लोगों से जिन्होंने विराट-अनुष्का की शादी को बनाया साल की सबसे चर्चित शादी

इसी बीच विराट के आउटफिट को लेकर गड़बड़ हो गई. विराट ने रिसेप्शन में इंडिगो वेलवेट नेवी ब्लू बंदगला पहना जिसमें विटेंज सोने के बटन लगे हुए थे. इस बंदगले के साथ विराट ने आइवरी और सिल्क से बनी जोधपुरी ट्राउज़र पहना. जिसे पहले डिज़ाइनर सब्यासाची ने अपने मेन्स कलेक्शन में से बताया. लेकिन कुछ देर बाद पोस्ट को हटाया गया और लिखा गया कि कुछ कंफ्यूज़न की वजह से सब्यासाची ने भी मिलता-जुलता डिज़ाइनर पीस बनाया, लेकिन जो विराट कोहली ने पहना वो डिज़ाइनर राघवेंद्र राठौर का है.
विराट-अनुष्का के डांस से रोमांस तक, देखें शादी की पूरी VIDEO एल्बम

इस पोस्ट को हटा कर फिर बाद में सब्यासाची ने एक और पोस्ट कर बताया कि ये आउटफिट उनका नहीं बल्कि डिज़ाइनर राघवेंद्र राठौर का है.

Photos: मेहंदी से विदाई तक, विराट-अनुष्का ने पहने कीमती रत्नों से जड़े हुए कपड़े
देखें वीडियो - मुंबई में विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में शामिल हुईं कई हस्तियां
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Virat Kohli Anushka Sharma Wedding Reception, Virat Anushka Reception Mumbai, Virushka