विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2020

Venus: 28 अप्रैल को सबसे ज्यादा चमकीला दिखाई देगा शुक्र, खुली आंखों से देख सकेंगे ये अद्भुत नजारा

इस हफ्ते के बाद यह ग्रह एक बार फिर धुंधला होने लग जाएगा और मई के अंत तक सूरज की रोशनी में गायब हो जाएगा.

Also Read in
Venus: 28 अप्रैल को सबसे ज्यादा चमकीला दिखाई देगा शुक्र, खुली आंखों से देख सकेंगे ये अद्भुत नजारा
28 अप्रैल को सबसे चमकदार दिखेगा शुक्र
नई दिल्ली:

आसमान में चांद और सूरज के बाद शुक्र ग्रह (Venus) सबसे ज्यादा चमकदार दिखाई देता है है. यहां तक कि इसे स्पॉट करना भी काफी आसान है. हालांकि, फिलहाल लॉकडाउन के कारण देशभर में वायु प्रदुषण का स्तर काफी कम हो गया है और ऐसे में तो शुक्र ग्रह को देख पाना और भी आसान हो गया है. जानकारी के मुताबिक, शुक्र ग्रह 28 अप्रैल को सबसे अधिक चमकीला (Brightest) दिखाई देगा. 

स्पेस.कॉम के मुताबिक चांद के बाद, शुक्र ग्रह रात के वक्त आसमान में नजर आने वाली दूसरी सबसे चमकदार चीज है. मंगलवार रात को यह ग्रह अपने प्रतियोगी ग्रह बृहस्पती की तुलना में नौ गुना अधिक चमकीला दिखाई देगा और यह धरती पर रात के वक्त नजर आने वाले सबसे चमकीले तारे सीरियस से भी ज्यादा चमकदार दिखाई देगा. 

नोट: टाइम जोन के मुताबिक, शुक्र ग्रह के दिखने के वक्त में अंतर हो सकता है

- अप्रैल 27- पूर्वी मानक समय के मुताबिक यह रात 9 बजे सबसे चमकदार दिखाई देगा
- अप्रैल 28- यूनिवर्सल समय के मुताबिक यह रात को 1 बजे सबसे चमकदार दिखाई देगा
- अप्रैल 28- भारतीय मानक समय के मुताबिक यह सुबह 6.30 बजे सबसे चमकदार दिखाई देगा

इस दौरान शुक्र ग्रह आकाश के सबसे बड़े वर्ग में बेहद चमकीला दिखाई देगा. इस हफ्ते के बाद यह ग्रह एक बार फिर धुंधला होने लग जाएगा और मई के अंत तक सूरज की रोशनी में गायब हो जाएगा. इसके बाद यह एक बार फिर जून में एक मॉर्निंग स्टार की तरह दिखाई देगा. 

कैसे देख सकते हैं शुक्र ग्रह
आपको शुक्र ग्रह देखने के लिए किसी एप या दूसरी चीज की जरूरत नहीं है. आपको केवल सूरज ढलने के बाद पश्चिम की तरफ देखना है और जो आपको सबसे ज्यादा चमकता हुआ दिखाई देगा, वही शुक्र ग्रह है. अगर आपके यहां आसमान साफ हुआ तो आप इसे आराम से देख सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Venus, Evening Star Venus, Venus Brightest On 28th April
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com